जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, गुलमर्ग में -2.8 डिग्री तापमान: MP-राजस्थान में क्रिसमस से पहले बारिश की संभावना; यूपी में 1°C तक जाएगा पारा

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिसंबर का आधा महीना बीतने के बाद ठिठुरन वाली ठंड शुरू हो गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है। देश के अधिकतर राज्यों के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से तापमान माइनस में चला गया है। गुलमर्ग में आज का तापमान -2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान -1.3 डिग्री रहा। IMD ने जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

इसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखेगा। यहां क्रिसमस से पहले बादल छाए रहेंगे। 23-24 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। बारिश के बाद ज्यादातर शहरों में पारा 12 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

राजस्थान के कई जिलों में भी बारिश हो सकती है। 26-27 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद है। राजस्थान के माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दो दिन पहले यहां तापमान जीरो डिग्री था।

यूपी के कुछ शहरों में तापमान 5 डिग्री और उससे नीचे पहुंच गया है। बरेली में 15 दिसंबर को तापमान 4.6°C रिकॉर्ड हुआ। अयोध्या में 5.5°C तापमान रहा। मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में अगले 7 दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। तापमान 1°C तक जा सकता है।

कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी की तस्वीरें…

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

MP में फिर शुरू होगा बारिश का दौर:23-24 दिसंबर को बारिश का अनुमान; 7 दिन में दो सिस्टम एक्टिविटी​​​​​​

मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। उत्तर भारत में अगले सात दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहे हैं। इनका असर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 दिसंबर को स्ट्रॉन्ग सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना है। इससे 23-24 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के चलते दिन के टेम्प्रेचर में गिरावट और रात में मामूली बढ़ोतरी भी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट:क्रिसमस से पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी; खेतों में जमी बर्फ की परत

राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस राजस्थान में एक्टिव होगा, जिससे उत्तर-पश्चिम राजस्थान में मौसम बदल सकता है।

इस सिस्टम के हटने के बाद क्रिसमस के मौके पर 26-27 दिसंबर से राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…

UP में सताएगी शीतलहर…1°C तक जाएगा पारा:बरेली सबसे ठंडा रहा, कानपुर में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

यूपी में अगले 7 दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। पारा 1°C तक जा सकता है। शनिवार सुबह लखनऊ-कानपुर में कोहरा छाया हुआ है।

यूपी में सबसे ठंडा शहर बरेली 4.6°C के साथ रिकॉर्ड हुई। अयोध्या में 5.5°C तापमान रहा। वहीं, कानपुर में 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां शुक्रवार रात का तापमान 6.4°C तक लुढ़क गया। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार:मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया; 100 मीटर पहुंची विजिबिलिटी

हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। शिमला में सुबह से ही ​​​​​​आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिले के कई क्षेत्रों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो आज दोपहर बाद और रात में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। कल से अगले पांच दिन पहाड़ों पर मौसम साफ रहेगा। मगर, 22 दिसंबर से फिर से बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…