छुटि्टयां मानने शिमला पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी: बेटी प्रियंका गांधी के साथ 3 दिन उनके छराबड़ा स्थित बंगले में रहेंगी, यहीं से पंजाब के हालातों का जायजा लेंगी मां-बेटी

शिमला18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छराबड़ा स्थित वह बंगला, जहां सोनिया और प्रियंका गांधी ठहरी हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी सोमवार को हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंचीं। सुबह करीब 10:45 बजे उनका काफिला शिमला के ढली से होकर छराबड़ा गया। छराबड़ा में वह अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर रहेंगी। सोनिया गांधी का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है। फिलहाल अभी तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है, उसमें यही कहा गया है कि यह उनका निजी दौरा है, क्योंकि प्रियंका गांधी भी 3 दिन पहले परिवार के साथ यहां पर पहुंच चुकी हैं।

कहा जा रहा है कि दोनों मां-बेटी यहीं से पंजाब के हालातें का जायजा लेंगी। सोनिया गांधी के काफिले में 15 के करीब वाहन थे। सोलन-शिमला नेशनल हाईवे पर वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण उन्हें जाम की समस्या से भी परेशान होना पड़ा, लेकिन वे छराबड़ा पहुंच चुकी हैं। पुलिस को जैसे ही सोनिया गांधी के हिमाचल दौरे की सूचना मिली तो विभाग अलर्ट हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोलन के परमाणु से लेकर शालाघाट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात किए गए थे।

शनिवार को प्रियंका गांधी पहुंची थी शिमला

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शनिवार सुबह प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चों के साथ छराबड़ा पहुंच चुकी थीं। सोनिया गांधी का 3 दिन यहां पर रुकने का कार्यक्रम है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस जवान प्रियंका के घर के आसपास तैनात कर दिए गए हैं। वहीं अब सोनिया गांधी के आने के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। घर के आसपास किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो चुकी हैं।

शिमला के ढली से होकर गुजरता प्रियंका गांधी का काफिला।

शिमला के ढली से होकर गुजरता प्रियंका गांधी का काफिला।

पंजाब नंबर की वह गाड़ी, जिसमें सोनिया गांधी शिमला पहुंची।

पंजाब नंबर की वह गाड़ी, जिसमें सोनिया गांधी शिमला पहुंची।

जाम में फंसा सोनिया गांधी का काफिला।

जाम में फंसा सोनिया गांधी का काफिला।

शिमला से छराबड़ा के लिए निकला सोनिया गांधी का काफिला।

शिमला से छराबड़ा के लिए निकला सोनिया गांधी का काफिला।

खबरें और भी हैं…

.