छत्तीसगढ़ में जुलूस पर चढ़ाई कार: गांजे से भरी गाड़ी ने दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को कुचला; 4 की मौत, 20 घायल

जशपुर2 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गांजे से भरी कार ने धार्मिक जुलूस में शामिल 25 लोगों को कुचल दिया। कार की टक्कर से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हैं। घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जशपुर के पत्थलगांव में लोग जुलूस की शक्ल में दुर्गा विसर्जन करने जा रहे थे, उसी दौरान यह घटना हुई।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसे करीब दोपहर डेढ़ बजे के आस-पास हुआ है। उस वक्त पत्थलगांव में 7 दुर्गा पंडालों की मूर्ति को विसर्जन करने के लिए लोग नदी में ले जा रहे थे कि अचानक आई तेज रफ्तार कार ने विसर्जन करने जा रही भीड़ को रौंद दिया। इसके बाद कार सवार मौके से भाग निकला । इस हादसे में शहर के गौरव अग्रवाल(21) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बैंड बजा रहे 4 लोग भीं गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद ही मौके पर अफरा तफरी मच गई और आस-पास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

लोगों ने किया थाने का घेराव।

लोगों ने किया थाने का घेराव।

गुमला-कटनी नेशनल हाइवे जाम

वहीं घटना के बाद लोगों में काफी नाराजगी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की स्पीड लगभग 100 से 120 की रही होगी और उसने सीधे लोगों को ठोकर मार दी है। लोगों ने घटना के विरोध में पत्थलगांव थाने का घेराव कर दिया। इसके अलावा गुमला-कटनी नेशनल हाइवे को मृतक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया है। पुलिस ने एक एएसआई पर गांजा तस्करी कराने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि आरोपी कार सवार एएसआई के साथ ही मिलकर गांजा तस्करी करने की फिराक में था। इसलिए हम एएसआई के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करते हैं।

कार सवार को इस तरह से पीटा गया है।

कार सवार को इस तरह से पीटा गया है।

भीड़ ने कार को किया आगे के हवाले

फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंची हुए हैं। पचा चला है कि एसपी विजय अग्रवाल और कलेक्टर रितेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंच रहे हैं। अभी यह पता नहीं चल सका है कि कार सवार शख्स का नाम क्या था। कार में कितना गांजा था, यह भी पता नहीं चल सका है। इधर, आस-पास की भीड़ ने उसका पीछा कर उसे 5 किलोमीटर दूर सुखरापारा में पकड़ लिया है। लोगों ने उसकी पिटाई भी की है और उस कार को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। लोगो पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

कार को लोगों ने आग लगा दिया।

कार को लोगों ने आग लगा दिया।

कलेक्टर ने की शांति बनाए रखने की अपील

वहीं घटना को लेकर कलेक्टर रितेश अग्रवाल का कहना है पत्थलगांव में हुई घटना दुखद घटना है। पहली प्राथमिकता लोगों के ईलाज व घायलों के उपचार की है। कलेक्टर ने लोगों से ,शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ से छुड़ाया है। आरोपी को भीड़ से बचाने पुलिस उसे रायगढ़ जिले के कापू थाना लेकर गई है।

खबरें और भी हैं…

.