चुनाव से पहले जो जो टैक्स पर फिर सियासत: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जय जीत सिंह जौहल ने दर्ज करवाई अदालत में क्रिमिनल शिकायत

लुधियाना19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बठिंडा की अदालत में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ क्रिमिनल केस दायर करने के बाद जानकारी देते हुए जय जीत सिंह जौहल

पंजाब के वित मंत्री मनप्रीत सिंह के रिश्तेदार व कांग्रेस नेता जय जीत सिंह जौहल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 499,500 आईपीसी के तहत शिकायत दर्ज करवाई गई है। एडीशनल चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट कपिल देव सिंगला ने जय जीत सिंह के ब्यान भी दर्ज कर लिए हैं। जय जीत सिंह जौहल का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ने बठिंडा दौरे के दौरान उनके बारे में बेहद अपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिससे उनकी छवि खराब हुई है। इस कारण ही उनकी ओर से यह शिकायत दर्ज करवा दी गई है, अब अदालत उन्हें सम्मन जारी करेगी और उन्हें जमानत लेनी होगी। चुनाव से पहले वह राजनीतिक फायदा लेने के लिए उनके अपने विधान सभा क्षेत्र बठिंडा में आकर उन्हें अपमानित किया है। अरविंद केजरीवाल पहले भी दिवंगत अरुण जेतली और बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ भी आरोप लगा चुके हैं और बाद में माफी मांग ली थी। मगर अब वह उनके माफी मांगने पर भी उन्हें नहीं छोड़ने वाले हैं। वह उन्हें सजा दिलाकर ही दम लेंगे। यह अकेली उन्हें बेइज्जत नहीं किया गया है बल्कि पूरी कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं।

अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे के दौरान।

अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे के दौरान।

अरविंद केजरीवाल ने कहा था लगता है जो जो टैक्स
अरविंद केजरीवाल 29 अक्टूबर को बठिंडा पहुंचे थे और यहां व्यापारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि बठिंडा में जो जो टैक्स लगता है और उनकी सरकार आते ही इसे रद्द कर दिया जाएगा और व्यापारियों को इसका फायदा होगा। इसी दौरान ही जय जीत सिंह जौहल ने एलान कर दिया था कि वह शिकायत दर्ज करवाएंगे।
सुखबीर बादल पर भी दर्ज करवा चुके हैं शिकायत
इससे पहले सुखबीर सिंह बादल ने भी जय जीत सिंह जौहल के नाम से जो जो टैक्स चलते होने का ब्यान दिया था। जिसके खिलाफ भी जय जीत सिंह जौहल की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई हुई है और इसका केस अदालत में विचारअधीन है। जय जीत सिंह के अनुसार जिस दिन अरविंद केजरीवाल की तरफ से उनके खिलाफ ब्यान दिया गया था तब भी वह अदालत में सुखबीर बादल के खिलाफ चल रहे केस की सुनवाई के लिए आए हुए थे।
मजीठिया पर आरोप लगा माफी मांग चुके हैं केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल 2017 के चुनाव से पहले एक चुनावी सभा में बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को नशा तस्कर कह दिया था और मजीठिया की तरफ से अरविंद केजरीवाल व आप नेता संजय सिंह के खिलाफ शिकायत अदालत में की हुई है। अरविंद केजरीवाल ने तो इस पर माफी मांग ली थी और संजय सिंह के खिलाफ अभी भी अदालत में केस विचार अधीन है।

खबरें और भी हैं…

.