चुनावी राज्यों में BJP के सिपहसालार तय: उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में चुनाव प्रभारी अपॉइंट, UP का जिम्मा धर्मेंद्र प्रधान को, यहां इस महीने 2 बार मोदी का दौरा

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (बाएं) और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (दाएं)।

अगले साल होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव प्रभारी तय कर दिए हैं। सबसे अहम उत्तर प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री इस महीने दो बार दौरा भी करेंगे। उनका 14 सितंबर को अलीगढ़ यूनिवर्सिटी और 26 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम तय है।

प्रधान के साथ 7 लोगों की टीम
उत्तर प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान के साथ 7 लोगों की टीम भी चुनावी तैयारियों पर काम करेगी। प्रधान के साथियों में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कैप्टन अभिमन्यु, शोभा करंदलाजे, विवेक ठाकुर, सरोज पांडेय और अर्जुन राम मेघवाल शािमल हैं।

उत्तराखंड में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी होंगे। इसके अलावा पंजाब का जिम्मा गजेंद्र सिंह शेखावत, गोवा का जिम्मा देवेंद्र फडणवीस और मणिपुर की जिम्मेदारी भूपेंद्र यादव को सौंपी गई है।

बंगाल में भी इस महीने चुनाव
बंगाल की 3 सीटों पर भी इस महीने चुनाव होने हैं। इसमें भबानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी चुनाव लड़ने वाली हैं। इसके अलावा बंगाल के समसेरगंज, जंगीपुर में भी चुनाव होने हैं। यहां 30 सितंबर को मतदान होगा और 3 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply