चंद्रयान-3 ने चांद से भेजा पृथ्वी का VIDEO: नीले रंग की चमकती गेंद की तरह दिखी पृथ्वी; जानिए इसकी सच्चाई

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा। इस मिशन के दौरान ISRO ने चंद्रयान-3 से ली गईं चांद की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर चंद्रयान-3 के नाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में चांद से पृथ्वी को उदय होते हुए देखा जा सकता है। इसमें पृथ्वी नीले रंग की एक चमकती गेंद की तरह नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो चंद्रयान-3 ने भेजा है।

साजन नाम के वेरिफाइड एक्स यूजर ने यह वीडियो शेयर कर लिखा- यह हमारे लिए गर्व का क्षण होगा। #chandrayaan3 #isroindia

साजन नाम के वेरिफाइड एक्स यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

साजन नाम के वेरिफाइड एक्स यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

विनोद कुमार पाल नाम के यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा- चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल सॉफ्ट लैंडिंग का रियल वीडियो।

विनोद कुमार पाल की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

विनोद कुमार पाल की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें ये वीडियो द इनफिनिट मैडनेस के यूट्यूब चैनल के शॉर्ट वीडियो में मिला। ये वीडियो चैनल पर 24 अप्रैल 2023 को अपलोड हुआ था। वहीं, चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई 2023 को लॉन्च हुआ था।

यूट्यूब शॉर्ट वीडियो का स्क्रीनशॉट।

यूट्यूब शॉर्ट वीडियो का स्क्रीनशॉट।

पड़ताल के दौरान हमने द इनफिनिट मैडनेस चैनल से संपर्क किया। इस चैनल के क्रिएटर अनिल वर्मा ने हमें बताया कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। अप्रैल 2023 में ये वीडियो सॉफ्टवेयर पर उन्होंने खुद बनाया है। वह अपने चैनल पर इसी तरह के कम्प्यूटर जनरेटेड वीडियो बनाकर शेयर करते हैं।

साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। ये वीडियो रियल नहीं है बल्कि सॉफ्टवेयर की मदद से इसे कंटेंट क्रिएटर अनिल वर्मा ने बनाया है।

चंद्रयान-3 मिशन से भारत आखिर क्या हासिल करने जा रहा है

खबरें और भी हैं…