चंद्रबाबू नायडू 12 जून को CM पद की शपथ लेंगे: चौथी बार बनेंगे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री; मोदी सहित नए कैबिनेट के कई मंत्री मौजूद रहेंगे

  • Hindi News
  • National
  • Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu Oath Ceremony Guest Details | Amaravati News

अमरावती7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नायडू का शपथ ग्रहण समारोह अमरावती में होगा। इसमें नरेंद्र मोदी और नए केंद्रीय कैबिनेट के कई मंत्री शामिल होंगे।

चंद्रबाबू नायडू उसी दिन अमरावती को राज्य की राजधानी बनाने का ऐलान कर सकते हैं। 2 जून को हैदराबाद को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी रखने के लिए 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया। अभी आंध्र देश का एकमात्र राज्य है, जिसकी कोई राजधानी नहीं है।

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में NDA ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। राज्य विधानसभा की 175 सीटों में से नायडू की TDP को 135, पवन कल्याण की जनसेना को 21 और भाजपा को 8 सीटें मिली हैं। तीनों गठबंधन में हैं।

जगन मोहन रेड्डी की YSRCP को केवल 12 सीटों मिलीं। जगन मोहन 2019 में पहली बार राज्य के CM बने थे। पिछले चुनाव में YSRCP ने 175 में से 151 सीटें जीती थीं। TDP सिर्फ 23 सीटें जीत पाई थी।

खबरें और भी हैं…