खुद को PMO अफसर बताने वाला कश्मीरी युवक गिरफ्तार: डॉक्टर बनकर 6-7 लड़कियों से शादी की, इंडरनेशनल डिग्रियां मिली; पाकिस्तानी जासूस होने का शक

भुवनेश्वर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओडिशा ​​पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने जाजपुर जिले से एक कश्मीरी युवक (37) को गिरफ्तार किया है। युवक अपनी पहचान बदलकर लोगों के साथ ठगी करता था। वह खुद को कभी PMO का अफसर, आर्मी डॉक्टर, न्यूरो सर्जन और कभी NIA के अधिकारियों का करीबी बताता था।

युवक की पहचान सैयद ईशान बुखारी उर्फ ​​ईशान बुखारी उर्फ ​​डॉक्टर ईशान बुखारी के रूप में की गई है। उसने पहचान बदलकर कश्मीर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित भारत के कई राज्यों में करीब छह-सात लड़कियों से शादी की है।

वह कई डेटिंग ऐप्स और वेबसाइटों पर भी एक्टिव था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कई लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में भी था। उसके पास से कई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटीज की मेडिकल डिग्रियां सहित कई फर्जी दस्तावेज मिले हैं।

खबरें और भी हैं…