खड़गे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान किया: 39 मेंबर्स की लिस्ट में सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी शामिल; मनमोहन और थरूर को भी जगह

  • Hindi News
  • National
  • Mallikarjun Kharge; Congress Working Committee List Update | Sonia Gandhi Rahul Gandhi Shashi Tharoor

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अक्टूबर 2021 में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के समय की तस्वीर।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान किया। 39 मेंबर्स की इस कमेटी में सोनिया, राहुल, प्रियंका शामिल हैं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी कमेटी में बरकरार रखा गया है। खास बात यह है कि खड़गे ने अपने खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को भी इस कमेटी में जगह दी है।

कमेटी में चुनावी राज्य मध्य प्रदेश से कमलेश्वर पटेल और छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज साहू को जगह दी गई है। इसमें कुल 84 नाम हैं। इनमें CWC मेंबर, स्थायी आमंत्रित, महासचिव, विशेष आमंत्रित और प्रभारियों के नाम शामिल हैं। नीचे दी गई टेबल में इनका ब्योरा दिया गया है…

CWC मेंबर्स 39
स्थायी आमंत्रित 18
प्रभारी 14
विशेष आमंत्रित 9
पूर्व पदाधिकारी 4
कुल 84

कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय से रविवार को जारी सूची यहां देख सकते हैं…

अक्टूबर 2022 में खड़गे ने भंग की थी CWC
पिछले साल अक्टूबर में पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 23 सदस्यीय CWC को भंग कर दिया था और उसकी जगह एक 47 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया था। कांग्रेस पार्टी में वर्किंग कमेटी यानी CWC टॉप एग्जीक्यूटिव बॉडी है। इसका गठन दिसंबर 1920 में कांग्रेस के नागपुर सेशन के दौरान किया गया था। इसकी अध्यक्षता सी विजयराघवाचार्य ने की थी। पार्टी के संविधान के नियमों की व्याख्या और लागू करने का अंतिम अधिकार CWC के पास ही है।

खबरें और भी हैं…