क्रिप्टोकरेंसी प्राइस अपडेट: बिटकॉइन की कीमत में आई 50 हजार रुपए की गिरावट, इथेरियम भी हुआ कमजोर

  • हिंदी समाचार
  • व्यापार
  • 8 दिसंबर को आज क्रिप्टोक्यूरेंसी की कीमतें; बिटकॉइन एथेरियम लिटकोइन कार्डानो एक्सआरपी

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज यानी बुधवार को एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन शाम 4 बजे 1.22% (24 घंटे में) की गिरावट के साथ 40.38 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसकी कीमत में 49,949 रुपए की गिरावट आई है।

इथीरियम में भी आई गिरावट
दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो इथीरियम में भी 0.49% की गिरावट देखी गई हैं। यह बीते 24 घंटो में 1,712 रुपए गिरवकर 3.49 लाख रुपए पर आ गया है। हालांकि टेदर और USD कॉइन में बढ़त देखने को मिल रही है।

टॉप क्रिप्टोकरेंसी की कीमत (शाम 4 बजे)

टॉप क्रिप्टोकरेंसी की कीमत (शाम 4 बजे)

अपने ऑल टाइम हाई से 29% नीचे आई बिटकॉइन
दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पसंदीदा क्रिप्टो बिटकॉइन की कीमत 10 नवंबर को 52 लाख रुपए (69,000 डॉलर) के पार पहुंच गई थी लेकिन अब यह 40.38 लाख पर आ गया है। यानी 1 महीने से भी कम में इसकी कीमत में 29% की गिरावट आई है।

आगे जारी रह सकता है उतार चढ़ाव
एक्सपर्ट्स का कहता है कि दुनिया में फिर से कोरोना केस बढुने लगे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में क्रिप्टोकरेंसी में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने में तेजी देखने को मिल सकती है।

शेयर बाजार में दिखी तेजी
आज शेयर बाजार दूसरे दिन भी भारी तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1016 पॉइंट्स की तेजी के साथ 58,649 पर बंद हुआ। मार्केट कैप में 3.53 लाख करोड़ रुपए की बढ़त रही। कल यह 260.67 लाख करोड़ रुपए था। आज 264.20 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 293 अंकों की बढ़त के साथ 17,469 पर बंद हुआ। यह 17,315 पर खुला था और दिन में 17,484का हाई बनाया। 17308 का इसने निचला स्तर भी बनाया। इसके 50 शेयर्स में से 45 शेयर बढ़त में हैं और 5 शेयर गिरावट में बंद हुए।

खबरें और भी हैं…

.