क्या हिंदू महिला को रफीक नामक शख्स ने पहनाई साड़ी: 4 साल पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल; पड़ताल में कुछ और ही निकला मामला

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स एक महिला को साड़ी पहनाते नजर आता है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि साड़ी पहना रहा शख्स एक मुस्लिम व्यक्ति है जो एक हिंदू लड़की को साड़ी पहना रहा है।

वायरल वीडियो में किया गया दावा सच्चाई के कितने करीब है, हमने इसकी पड़ताल की तो मामला कुछ और ही निकला।

सबसे पहले बात करते हैं उन ट्वीट्स की जिनमें इस शख्स के मुस्लिम होने का दावा किया जा रहा है। हम लोग We The People नाम के एक्स अकाउंट ने यह वीडियो शेयर करके लिखा- उसका नाम रफीक है, काम- हिंदू विवाहों और समारोहों में हिंदू महिलाओं को साड़ियां पहनाते हैं। (अर्काइव)

देखें ट्वीट :

एक्स अकाउंट हम लोग We The People को 68 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। देखें स्क्रीनशॉट।

कुछ ऐसा ही ट्वीट Tathvam-asi नाम के एक्स अकाउंट ने किया। यहां भी लगभग वही बात लिखी है और दावा किया जा रहा है कि हिंदू महिला की साड़ी बांध रहे शख्स का नाम रफीक है। (अर्काइव)

देखें ट्वीट :

एक्स अकाउंट Tathvam-asi पर 11 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। देखें स्क्रीन शॉट।

वायरल होते इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने इसके की फ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया वहीं, गूगल पर ‘Man Draping Saree’ की वर्ड्स के जरिए भी इसे सर्च किया। Man Draping Saree की वर्ड्स लिखते ही हमें वो वीडियो मिल गया जो ऊपर बताए गए एक्स अकाउंट्स पर शेयर किया जा रहा है। देखें स्क्रीनशॉट।

वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि इसे 13 जुलाई 2019 को ViVi TV नाम के यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया गया था। वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 5.8 मिलियन व्यूज आ चुके थे। वहीं, वीडियो के डिस्क्रिप्शन को चेक करने पर पता चला कि महिला को साड़ी बांध रहे शख्स का नाम जोसफ जेरी है और वो मलेशिया का रहने वाला है।

वायरल हो रहे वीडियो के डिस्क्रिप्शन का स्क्रीनशॉट।

वायरल हो रहे वीडियो के डिस्क्रिप्शन का स्क्रीनशॉट।

देखें वायरल वीडियो :

पड़ताल के दौरान हमें जोसफ जेरी के और भी वीडियो मिले जिनमें बताया गया है कि जोसफ बड़ी ही आसानी से महज 03 मिनट में साड़ी पहना देते हैं।

देखें वीडियो :

स्पष्ट है कि वायरल हो रहा वीडियो सच्चाई से कोसों दूर है और इसे बिना सच जाने गलत जानकारी और भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…