कोरोना देश में: बुधवार को 46,280 केस मिले, 56 दिनों के बाद 24 घंटे में इतने ज्यादा मामले आए; इनमें केरल के 31,445 संक्रमित शामिल

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • बुधवार को 46,280 केस मिले, 56 दिन बाद 24 घंटे में आए इतने केस; इनमें केरल से आए 31,445 संक्रमित शामिल हैं।

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यह फोटो प्रयागराज की है। बुधवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण अभियान के दौरान लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

बीते दिन देश में 46,280 नए कोरोना केस मिले, जो कि 1 जुलाई, 2021 के बाद अब तक मिले मामलों में सबसे अधिक है। इस दौरान 34,248 लोग ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में 605 की मौत हुई। वहीं, केरल के हालात एक बार फिर से गंभीर होते दिख रहे हैं। यहां बुधवार को 31,445 संक्रमित मिले। 215 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 20,271 लोग रिकवर हुए। राज्य का पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 19.03% हो गया है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 46,265
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 34,242
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 605
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.25 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.17 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.36 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.27 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों का हाल:
1. केरल
यहां बुधवार को 31,445 लोग संक्रमित पाए गए। 20,271 लोग ठीक हुए और 215 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 38.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 36.92 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,972 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.70 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां बुधवार को 5,031 लोग संक्रमित पाए गए। 4,380 लोग ठीक हुए और 216 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 64.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.36 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 50,183 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में बुधवार को 65 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 86 लोग ठीक हुए और एक व्यक्ति की मौत हुई। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,080 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 389 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां बुधवार को 30 लोग संक्रमित पाए गए। 36 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,794 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 346 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में बुधवार को 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 17 लोग ठीक भी हुए और 1 व्यक्ति की मौत हुई। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,080 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 159 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां बुधवार को 8 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 15 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 121 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां बुधवार को 5 नए मामले सामने आए और 10 ने बीमारी को मात दी। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 79 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply