कोरोना देश में: बीते 24 घंटे में 43,068 नए केस मिले, एक दिन पहले ही 30,248 मामले सामने आए थे

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • कोरोनावायरस का प्रकोप भारत के मामले और टीकाकरण लाइव अपडेट; महाराष्ट्र पुणे मध्य प्रदेश इंदौर राजस्थान उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब बिहार उपन्यास कोरोना (COVID 19) मौत टोल इंडिया टुडे मुंबई दिल्ली कोरोनावायरस समाचार

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यह फोटो गुरुग्राम की है। यहां मंगलवार को एक वैक्सीनेशन सेंटर पर भारी संख्या में लोग आए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ।

सोमवार को कोरोना केस में आई गिरावट के बाद फिर बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को देश भर में 43,068 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 34,105 लोग ठीक हुए और 462 की मौत हुई। वहीं, केरल में हालात भयावह बने हुए हैं। यहां बीते दिन 30,203 केस आए। सोमवार की तुलना में यह आंकड़ा करीब 12 हजार ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में यहां 20,687 लोग रिकवर हुए और 115 की मौत हुई।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,068
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 34,105
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 462
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.28 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.19 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.39 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.72 लाख

प्रमुख राज्यों का हाल:

1. केरल
यहां मंगलवार को 30,203 लोग संक्रमित पाए गए। 20,687 लोग ठीक हुए और 115 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 40.57 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 38.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,788 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.18 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां मंगलवार को 4,196 लोग संक्रमित पाए गए। 4,688 लोग ठीक हुए और 104 की मौत हो गई। यहां अब तक 64.64 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 51,238 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. छत्तीसगढ़
राज्य में मंगलवार को 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 58 लोग ठीक हुए। अब तक 10.04 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,555 लोगों की मौत हो चुकी है। 412 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार को 64 लोग संक्रमित पाए गए। 74 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,823 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 256 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. दिल्ली
दिल्ली में मंगलवार को 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 53 लोग ठीक हुए और एक व्यक्ति की मौत हुई। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 349 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां मंगलवार को 02 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 14 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 97 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. गुजरात
राज्य में मंगलवार को 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 12 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,081 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 150 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

8. मध्यप्रदेश
यहां मंगलवार को 10 नए मामले सामने आए और 06 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 79 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply