केजरीवाल कुछ देर में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे: इस कार्यकाल में तीसरी बार प्रस्ताव लाएंगे, विपक्ष में भाजपा के सिर्फ 8 MLA, इनमें 7 सस्पेंड

  • Hindi News
  • National
  • Arvind Kejriwal | Delhi CM Arvind Kejriwal Confidence Motion Live Updates

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुछ देर में विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा- मैं विधानसभा में विश्वास मत रखूंगा। केजरीवाल ने इससे पहले मार्च 2023 और अगस्त 2022 में विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

उधर, शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने सदन से भाजपा के 8 में से 7 विधायकों को बजट सेशन से सस्पेंड कर दिया है। इसमें नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी भी शामिल हैं।

स्पीकर ने कहा कि सस्पेंड किए गए विधायकों ने एक दिन पहले गुरुवार को LG के अभिभाषण को रोकने की कोशिश की थी। वे चाहते थे कि केजरीवाल पर जुबानी हमला किया जाए। स्पीकर ने मामले को प्रिविलेज कमेटी के पास भी भेजा है।

दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं। सत्ताधारी AAP के पास 62 और भाजपा के पास 8 विधायक हैं। AAP के पास दो तिहाई से ज्यादा बहुमत होने के बावजूद केजरीवाल ने विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया।

खबरें और भी हैं…