कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ISRO चेयरमैन को देगी गोयल शांति पुरस्कार: हरियाणा आएंगे एस सोमनाथ; इनकी अगुआई में चंद्रयान-3 मिशन कामयाब हुआ

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Haryana News: Kurukshetra University Will Honor ISRO Chairman S Somnath For Chandrayaan 3 Mission With Goyal Shanti Award

अंबाला39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ को 2021-22 गोयल शांति पुरस्कार से सम्मानित करेगी। यूनिवर्सिटी की गोयल पुरस्कार समिति ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान के लिए इसरो के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध इंजीनियर एस. सोमनाथ को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसरो चेयरमैन ने केयू द्वारा अक्तूबर माह में आयोजित किए जाने वाले समारोह में गोयल अवॉर्ड प्राप्त करने की सहमति भी दी है।

इसरो के पूर्व अध्यक्ष भी हो चुके सम्मानित
हरियाणा के राज्यपाल और कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय एवं सीएम मनोहर लाल ने एस सोमनाथ को गोयल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने के निर्णय की सराहना की है। खास बात ये है कि इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के कस्तूरीरंगन को 1998 में, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक को 2015 में गोयल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

अब तक 110 प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को दिया पुरस्कार
कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने एक इंजीनियर और फिर इसरो के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मानवता के लाभ के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए अथक प्रयास किया है।

गोयल अवॉर्ड कमेटी के को-चेयरमैन प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि गोयल अवॉर्ड अमेरिका में रह रहे एक अप्रवासी भारतीय स्व. राम स्वरूप गोयल व कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी के संयुक्त प्रयास से शुरू किया गया। अभी तक विभिन्न विषयों से जुड़े 110 प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को वर्ष 1992 से अब तक गोयल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं…