किसानों के भारत बंद का असर: पंजाब के भीतर और बाहर आने-जाने वाली 27 ट्रेनें रद्द; 8 शॉर्ट टर्मिनेट,चंडीगढ़-मदुरई री-शैड्यूल की गई

जालंधर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जालंधर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चलने का इंतजार करते यात्री।

केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद से रेल आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। पंजाब में रेलवे की तरफ से 27 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें 13 पंजाब से बाहर और 14 पंजाब के भीतर चलने वाली हैं। 8 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं, जिनमें 4-4 पंजाब के भीतर और बाहर आने-जाने वाली हैं। इसके अलावा चंडीगढ़-मदुरई ट्रेन को री-शेड्यूल कर दिया गया है। आक्रोशित किसानों ने सड़क जाम करने के साथ ट्रैक भी बंद कर दिया है। जिसकी वजह से रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है।

लंबी दूरी की यह ट्रेनें रद्द

चंडीगढ़-न्यू दिल्ली (02046), नंगल डैम-अमृतसर(04538), अमृतसर-नंगल डैम(04537), उना हिमाचल से सहारनपुर जाने वाली सहारनपुर एक्सप्रेस(04502), अंबाला कैंट- सहारनपुर (04532), बठिंडा-फिरोजपुर (04657), कालका-अंबाला (04570), अंबाला-कालका (04569) को रद्द कर दिया गया है। इनके अलावा नई दिल्ली से अमृतसर (04067), नई दिल्ली-मोगा (04081), पुरानी दिल्ली से पठानकोट (04077), नई दिल्ली-अमृतसर (02029) और नई दिल्ली-कालका (02011) को भी कैंसिल किया गया है।

ट्रेनों की आवाजाही बंद होने से जालंधर रेलवे स्टेशन पर परेशान बैठे यात्री।

ट्रेनों की आवाजाही बंद होने से जालंधर रेलवे स्टेशन पर परेशान बैठे यात्री।

पंजाब के भीतर की यह ट्रेनें रद्द

इसके अलावा पंजाब के भीतर सुबह 6.35 पर चलने वाली फिरोजपुर-बठिंडा, सुबह 5.40 पर चलने वाली फाजिल्का-फिरोजपुर, शाम 5.20 पर चलने वाली फिरोजपुर-फाजिल्का, 10.15 बजे चलने वाली फिरोजपुर-लुधियाना, 10.55 पर चलने वाली लुधियाना-फिरोजपुर, 11 बजे चलने वाली लुधियाना फिरोजपुर, 1.45 बजे चलने वाली लुधियाना फिरोजपुर, 6.50 बजे जालंधर सिटी से फिरोजपुर, 3.20 पर फिरोजपुर से जालंधर सिटी, शाम 5.30 बजे पठानकोट से अमृतसर, सुबह 8.20 पर पठानकोट से जालंधर सिटी, सुबह 6.45 बजे जालंधर सिटी से होशियारपुर, सुबह 8 बजे होशियारपुर से जालंधर सिटी और 8 बजे लोहियां खास से लुधियाना जाने वाली ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है।

किसानों के बंद की वजह से जालंधर में खड़ी ट्रेन।

किसानों के बंद की वजह से जालंधर में खड़ी ट्रेन।

लंबी दूरी की यह ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट

कालका-न्यू दिल्ली शताब्दी स्पेशल को चंडीगढ़ में शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है। उना हिमाचल से नई दिल्ली को मोरिंडा में शार्ट टर्मिनेट किया गया है। सहारनपुर-अंबाला को शंभू में शार्ट टर्मिनेट किया गया है। नंगल डैम-अंबाला को रोपड़ में शार्ट टर्मिनेट किया गया है।

(चंडीगढ़-मदुरई को चंडीगढ़ से शाम 5 बजे के लिए री-शेड्यूल किया गया है।)

लोकल की यह ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट

सुबह 5.40 बजे फिरोजपुर से फाजिल्का, सुबह 5.25 बजे फिरोजपुर-लुधियाना, सुबह 6.45 बजे अमृतसर से पठानकोट, सुबह 5.15 बजे पठानकोट से अमृतसर को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं…

.