किन्नौर में भूस्खलन, दूसरे दिन बचाव अभियान जारी: सुबह होते ही शुरू हो गई लोगों की तलाश; 3 शव निकाले जा चुके हैं, 50 से ज्यादा लोग अभी भी फंसे

किन्नौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निगुलसेरी में गुरुवार को सुबह होते ही तलाशी अभियान शुरू हो गया।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसेरी में गुरुवार को सुबह होते ही तलाशी अभियान शुरू हो गया। लैंडस्लाइड वाली जगह से 200 मीटर नीचे बस के पार्ट मिले हैं। 3 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। 13 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है, जो सुरक्षित हैं। 50 से ज्यादा लोग अभी भी फंसे हैं।

बता दें कि बुधवार दोपहर को हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पहाड़ दरक गए। इस बार किन्नौर में निगुलसेरी के पास नेशनल हाईवे 5 पर भूस्खलन हुआ और ऊपर से चट्‌टानें गिरीं। हादसे में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस समेत एक ट्रक और कुछ कारें मलबे के नीचे दब गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही ITBP और NDRF की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। हिमाचल पुलिस और स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में जुटे हैं।

बुधवार देर रात चले बचाव अभियान में 10 लोगों के शव निकाले गए और 13 लोगों को सुरक्षित बचाया गया था। 10 मृतकों में 4 पुरुष, 5 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल रहा। 7 मृतक किन्नौर से, एक हमीरपुर, एक शिमला और एक सोलन का है। अंधेरा होने के कारण बुधवार को सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था और हाईवे भी बहाल कर दिया गया था। SDM भावनगर मनमोहन ने बताया कि सड़क पर गिरे मलबे को साफ कर दिया गया है, लेकिन अभी तक मलबे में दबे बाकी लोगों का पता नहीं चल पाया है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply