कावेरी विवाद पर किसानों का बेंगलुरु बंद: तमिलनाडु से आने वाली बसें रोकीं, स्कूल-कॉलेज नहीं खुले; सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

  • Hindi News
  • National
  • Bangalore Bandh Situation Update; Cauvery Water Dispute | Karnataka Vs Tamil Nadu

बेंगलुरु/नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी दिए जाने का विरोध जताते हुए किसानों अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।

तमिलनाडु के साथ कावेरी नदी के जल बंटवारे को लेकर कर्नाटक के किसानों ने मंगलवार को राजधानी बेंगलुरु में बंद बुलाया। स्कूल-कॉलेज नहीं खुले। होटल और रेस्त्रां भी बंद रहे। प्रदर्शनकारियों ने तमिलनाडु से आने वाली बसों को भी रोक दिया।

दरअसल, 13 सितंबर को कावेरी वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी (CWMA) ने एक आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया कि कर्नाटक अगले 15 दिन तक तमिलनाडु को कावेरी नदी से 5 हजार क्यूसेक पानी दे। कर्नाटक के किसान संगठन, कन्नड़ संस्थाएं और विपक्षी पार्टियां इसी फैसले का विरोध कर रही हैं।

कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी से जुड़ा यह विवाद 140 साल पुराना है। सुप्रीम कोर्ट भी मामले में मंगलवार को एक बार फिर सुनवाई करेगा। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कावेरी वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी को हर 15 दिन में मीटिंग करने का निर्देश दिया था।

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में विरोध प्रदर्शन करते किसान संगठन के सदस्य।

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में विरोध प्रदर्शन करते किसान संगठन के सदस्य।

बेंगलुरु में धारा 144 लागू
बंद के दौरान तमिलनाडु-कर्नाटक बॉर्डर पर बड़ी तादाद में पुलिस तैनात की गई है। बेंगलुरु में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए धारा 144 लागू की गई है। यानी 4 से ज्यादा लोग एक साथ एक जगह पर इकट्‌ठा नहीं हो पाएंगे।

तमिलनाडु की कई बसों को राज्य के कृष्णागिरी जिले के ज़ुज़ुवाडी में रोका जा रहा है।

तमिलनाडु की कई बसों को राज्य के कृष्णागिरी जिले के ज़ुज़ुवाडी में रोका जा रहा है।

शुक्रवार को पूरे कर्नाटक में बंद का ऐलान
विरोध कर रहे प्रो-कन्नड़ संगठनों ने शुक्रवार 29 सितंबर को भी पूरे राज्य में बंद का ऐलान किया है। इस बीच बेंगलुरु के इंड्रस्टियलिस्ट ने एक हफ्ते में होने वाले दो बंद के दौरान करीब 4,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया है। इनका कहना है कि इससे अभी-अभी महामारी से उबरी अर्थव्यवस्था चरमरा सकती है। इसलिए बंद की जगह विरोध प्रदर्शन की परमिशन दी जानी चाहिए।

कर्नाटक रक्षणा वेदिके ने कावेरी विवाद को लेकर कर्नाटक के रामनगर में विरोध प्रदर्शन किया।

कर्नाटक रक्षणा वेदिके ने कावेरी विवाद को लेकर कर्नाटक के रामनगर में विरोध प्रदर्शन किया।

बेंगलुरु बंद से जुड़े अपडेट्स

  • पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने बंद के दौरान हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग की है।
  • पुलिस ने कर्नाटक जल संरक्षण समिति अध्यक्ष को हिरासत में लिया है। उन्होंने मार्च के लिए परमिशन नहीं ली थी।
  • ऑटो ड्राइवर्स भी बंद में शामिल हैं, हालांकि मैजेस्टिक बसों को ऑपरेट किया जा रहा है।
बेंगलुरु बंद के चलते शहर के व्हाइटफील्ड में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

बेंगलुरु बंद के चलते शहर के व्हाइटफील्ड में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

विपक्षी पार्टियों ने भी बंद का समर्थन किया

  • BJP नेता सीटी रवि- स्टेट पार्टी चीफ बीएस येदियुरप्पा ने बंद को समर्थन देने का ऐलान किया है। हम गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।
  • JDS सांसद एचडी देवेगौड़ा- मैंने प्रधानमंत्री को चिट्‌ठी लिखकर विशेषज्ञों टीम से कर्नाटक में पानी और खड़ी फसल की स्टडी करवाने की अपील की है।
BMTC के मुताबिक, बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के सभी रूट चालू रहेंगे।

BMTC के मुताबिक, बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के सभी रूट चालू रहेंगे।

क्या है कर्नाटक-तमिलनाडु के बीच कावेरी जल विवाद
800 किमी लंबी कावेरी नदी कर्नाटक के पश्चिमी घाट के कोडागू जिले में ब्रह्मगिरी पर्वत से निकलती है। यह तमिलनाडु होती हुई बंगाल की खाड़ी में मिलती है। कावेरी के बेसिन में कर्नाटक का 32 हजार वर्ग किलोमीटर और तमिलनाडु का 44 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र आता है। दोनों राज्यों के बीच कावेरी के पानी से सिंचाई की जरूरतों के लेकर लगभग 140 साल से ज्यादा समय से विवाद है।

कावेरी विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

कर्नाटक CM इमरजेंसी मीटिंग में बोले- तमिलनाडु को पानी देने की स्थिति में नहीं

तमिलनाडु के साथ कावेरी नदी के पानी को लेकर विवाद में कर्नाटक सरकार ने बुधवार 13 सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। सीएम सिद्धारमैया की अध्यक्षता में बेंगलुरु के विधानसभा में यह स्पेशल इमरजेंसी मीटिंग जारी है। इस पर उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा था कि कर्नाटक सरकार कावेरी नदी का पानी छोड़ने की स्थिति में नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…