काबुल से लौटेगी कानपुर की बेटी: अफगानिस्तान में फंसी हिना को लाने के लिए विदेश मंत्रालय ने भरी हामी, अफगानी ससुराल वाले भी भेजने को तैयार

  • हिंदी समाचार
  • स्थानीय
  • Uttar pradesh
  • कानपुर
  • काबुल में फंसे शहर से हिना को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय ने दिया सकारात्मक जवाब, फ्लाइट शुरू होते ही घर लौट जाएंगी हिना कानपुर

कानपुर44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में हिना को अफगानिस्तान के मोहम्मद गनी नाम के युवक से प्यार हो गया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी।

अफगानिस्तान में फंसी कानपुर की बेटी हिना की स्वदेश वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। एक तरफ विदेश मंत्रालय से हिना के परिवार वालों को उम्मीद भरा जवाब मिला है। वहीं, दबाव बढ़ने पर हिना के ससुराल वाले भी उसे भेजने के लिए तैयार हो गए हैं। हिना ने अपनी मां और भाई को फोन करके इस बात की जानकारी दी है।

इससे पहले अफगानिस्तान में फंसी हिना ने अपनी मां को फोन करके भारत लौटने की गुहार लगाई थी। उसने बताया था कि उसे काबुल से 80 किमी दूर झुरमुट नाम की जगह पर रखा गया है। वहां उसे बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है।

मुंबई में अफगानिस्तान के मोहम्मद गनी से किया था निकाह
हिना ने अपने घर वालों को बताया कि उसके ससुराल वाले बच्चों सहित उसे भारत भेजने को तैयार हो गए हैं। आरोप है कि हिना के ससुराल वालों ने उसे वहां बंधक बनाकर रखा था और प्रताड़ित कर रहे थे। मुंबई में बार में काम करने के दौरान हिना को मोहम्मद गनी नाम के युवक से प्यार हो गया था। इसके बाद गनी ने उसके साथ प्रेम विवाह किया। इस दौरान दोनों का एक बच्चा भी हुआ।

फिर गनी हिना को लेकर अफगानिस्तान चला गया। काफी समय तक वह हिना के साथ वहीं रहा। इस दौरान हिना ने दो और बच्चों को जन्म दिया। बाद में मोहम्मद गनी अफगानिस्तान से मुंबई वापस आ गए। अफगानिस्तान में गनी के परिवार वाले उसे प्रताड़ित करने लगे।

तालिबान के कब्जे के बाद बढ़ा जुल्म
हिना के घर वालों ने बताया कि जब से तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा हुआ है, तब से हिना को और ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा। इन हालात में हिना ने कानपुर के बाबूपुरवा इलाके में रहने वाली अपनी मां से उसे भारत बुलाने के लिए गुहार लगाई थी। गरीब मजबूर मां को कुछ समझ नहीं आया कि वह क्या करे। इस दौरान उनके इलाके में रहने वाले एक वकील ने हिना की मां की मदद की।

अफगानिस्तान से फ्लाइट शुरू होते ही होगी वतन वापसी
हिना की मां की कोशिशों का असर दिखना शुरू हो गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अफगानिस्तान से फ्लाइट शुरू होते ही हिना को स्वदेश लाया जाएगा। वहीं, कानपुर और मुंबई में पुलिस के एक्टिव होने के बाद अफगानिस्तान में हिना के ससुराल वाले भी उसे भारत भेजने के लिए तैयार हो गए हैं।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply