कांग्रेस ने किया कैंडीडेट्स का ऐलान: हिमाचल में मंडी लोकसभा सीट से प्रतिभा सिंह पर दांव; अर्की से अवस्थी, फतेहपुर से पठानिया और जुब्बल-कोटखाई से रोहित ठाकुर को टिकट

शिमला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। मंडी संसदीय क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ही कांग्रेस का चेहरा होंगी। उपचुनाव वाली 3 विधानसभा सीटों में अर्की से संजय अवस्थी, जुब्बल-कोटखाई से रोहित ठाकुर और फतेहपुर से कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी पठानिया कांग्रेस का चेहरा होंगे। अब विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी 7 अक्टूबर को नामांकन पत्र भरेंगे, जबकि मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रतिभा सिंह 8 अक्टूबर को नामांकन दायर करेगी।

2 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की बैठक शिमला स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई, जहां उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। बैठक में प्रस्ताव पारित कर टिकट के आवंटन का जिम्मा आलाकमान को दे दिया गया। उसके बाद 3 अक्टूबर यानि रविवार को दिल्ली में हुई बैठक में चारों सीटों के लिए प्रत्याशी फाइनल कर दिए गए। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने चारों नामों की फाइल अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास पहुंचाई। उनके साइन होते ही कांग्रेस ने नामों की घोषणा कर दी।

मंडी संसदीय सीट पर अब प्रतिभा सिंह ही कांग्रेस का चेहरा होगी। हालांकि इस सीट के लिए कांग्रेस में दो और नामों पर भी चर्चा हुई, लेकिन अंत में सहमति प्रतिभा सिंह के नाम पर ही बनी। हिमाचल कांग्रेस के नेता 4 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में अपनी जीत तय मानकर चल रहे हैं। अब सबकी नजरें सत्तारूढ़ भाजपा पर लगी हैं।

अर्की से संजय अवस्थी।

अर्की से संजय अवस्थी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हरा चुकी हैं प्रतिभा सिंह
प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से पहले भी सांसद रह चुकी हैं। 2004 में प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट से 64 हजार 566 मतों से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा मंडी संसदीय क्षेत्र में 30 जून 2013 को हुए उपचुनाव में भी उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बड़े मार्जिन से हराया था। उन्हें उपचुनाव में 1 लाख 36 हजार 704 से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा। प्रतिभा सिंह को 3 लाख 53 हजार 469 मत मिले थे, जबकि जयराम ठाकुर को 2 लाख 16 हजार 765 वोट पड़े थे। उस दौरान दो चरणों में मतदान हुआ था, जिसमें 5 लाख 82 हजार 226 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया था। मंडी संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। ऐसे में अब मंडी संसदीय सीट मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है।

फतेहपुर से भवानी पठानिया

फतेहपुर से भवानी पठानिया

तीनों विधासनभा क्षेत्रों की स्थिति भी हुई साफ
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा सीटों से कैंडीडेट्स के नाम पर पहले ही सहमति बन चुकी थी। अर्की सीट वीरभद्र सिंह के देहांत से खाली हुई है और कहा जा रहा था कि यहां से टिकट उसी नेता को मिलेगा, जिसका नाम वीरभद्र सिंह का परिवार देगा। अब पार्टी ने संजय अवस्थी को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट से रोहित ठाकुर का टिकट फाइनल हो गया। रोहित ठाकुर पूर्व में वीरभद्र सरकार में सीपीएस रह चुके हैं। फतेहपुर सीट से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी पठानिया कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।

जुब्बल-कोटखाई से कैंडिडेट रोहित ठाकुर।

जुब्बल-कोटखाई से कैंडिडेट रोहित ठाकुर।

खबरें और भी हैं…

.