कांग्रेस के बैंक खातों पर IT का एक्शन नहीं रुकेगा: अपीलेट ट्रिब्यूनल ने कार्रवाई पर रोक की मांग वाली याचिका खारिज की; HC जाएगी कांग्रेस

  • Hindi News
  • National
  • Congress Income Tax Controversy; Ajay Maken | I T Tribunal Dismisses Congress Appeal Against Penalty

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT) की कार्रवाई नहीं रुकेगी। IT अपीलेट ट्रिब्यूनल ने शुक्रवार को कार्रवाई रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी की याचिका खारिज कर दी। विभाग ने टैक्स रिटर्न में गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस पर 210 करोड़ का जुर्माना लगाया है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एक्शन के खिलाफ याचिका खारिज होने के बाद कांग्रेस के वकील विवेक तन्खा ने ट्रिब्यूनल से अगले 10 दिनों तक इस आदेश को स्थगित रखे जाने की अपील की।

सूत्रों ने कहा है कि कांग्रेस, अपीलेस ट्रिब्यूनल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील करेगी।

कांग्रेस कोषाध्यक्ष बोले- यह आदेश लोकतंत्र पर हमला
अपीलेट ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि पार्टी सभी कानूनी विकल्प तलाश रही है। जल्द ही हाईकोर्ट में अपील करेगी। भाजपा सरकार ने जानबूझकर इसके लिए लोकसभा चुनावों का समय चुना है।

माकन बोले- कांग्रेस के फंड को रोकने का आईटी ट्रिब्यूनल का आदेश लोकतंत्र पर हमला है क्योंकि यह चुनावों से ठीक पहले आया है। ऐसी हालत में कोई निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद कैसे कर सकता है, जब आयकर अधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी के खातों से 270 करोड़ रुपए का अमाउंट जब्त कर लिया है।

माकन ने यह बयान 13 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया था।

माकन ने यह बयान 13 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया था।

तन्खा की दलील- अगर रोक नहीं लगाई, तो पार्टी वित्तीय संकट में होगी
कांग्रेस कानूनी सेल हेड विवेक तन्खा ने कहा कि हमें इस समय एक सुरक्षा आदेश की जरूरत है। पार्टियां और चुनाव आते-जाते रहेंगे लेकिन राजस्व सरकार का एक विभाग है। भारत को कानून के अनुसार चलना होगा। अगर केवल एक ही पार्टी होगी तो लोकतंत्र कैसे बचेगा? अगर रोक नहीं लगाई, तो चुनाव से पहले पार्टी वित्तीय संकट में होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि- हम इंकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के आदेश से निराश हैं। तन्खा बोले- उन्होंने 20% जुर्माने के भुगतान पर राहत देने में अपनी पिछली परंपरा का पालन नहीं किया है और वह भी एक राष्ट्रीय पार्टी को, जो लोकसभा चुनाव लड़ने वाली है।

कांग्रेस ने जुर्माना लगाने को टैक्स टेररिज्म कहा था
कांग्रेस ने पहले आयकर अधिकारियों के फैसले को कर आतंकवाद (टैक्स टेररिज्म) बताया था। जो आम चुनाव से पहले केवल प्रमुख विपक्षी दल के फंड को कमजोर करने के लिए किया गया था। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया था कि आयकर विभाग ने उसके बैंक खातों से 65 करोड़ रुपए निकाले हैं। कांग्रेस ने यह भी दावा किया था कि उसके 205 करोड़ रुपए फ्रीज कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं…