कर्नाटक में कॉन्स्टेबल ने पत्नी का मर्डर किया: फोन नहीं उठा रही थी, रात में 150 कॉल किए; 11 दिन पहले कपल को बेटा हुआ था

  • Hindi News
  • National
  • Karnataka Murder Case; Police Constable Kills His Wife | Bangalore Hoskote News

बेंगलुरु3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक में एक पुलिस कॉन्स्टेबल (34) ने फोन नहीं उठाने पर अपनी पत्नी (24) की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना 6 नवंबर की है। पत्नी ने 11 दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद वह होसकोटे स्थित अपने मायके में थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, आरोपी कॉन्स्टेबल चामराजनगर में रहता है। उसे पत्नी के कैरेक्टर पर शक था। वह उसके कॉल डिटेल्स और मैसेज चेक करता रहता था। घटना से एक दिन पहले 5 नवंबर को दोनों के बीच बहस हुई थी।

इसके बाद पत्नी की मां ने फोन काट दिया था। कॉन्स्टेबल रात भर पत्नी को फोन करता रहा। उसने करीब 150 कॉल किए। जब पत्नी ने फोन नहीं उठाया तो अगली सुबह कॉन्स्टेबल ने जहर खा लिया।

फिर वह 230 किलोमीटर दूर पत्नी के मायके गया। वहां उसने दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। फिर खुद अस्पताल में जाकर भर्ती हो गया।

खबरें और भी हैं…