करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज: बसताड़ा टोल पर पुलिस ने भांजी लाठियां; कई किसानों के सिर फूटे, भाजपा संगठन की बैठक में गए नेताओं की गाड़ियों को रोकने की तैयारी में थे

करनाल9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरसाता टोल पर किसानों पर लाठी बरसाते हुए पुलिस कर्मी।

हरियाणा के करनाल जिले में घरौंडा के पास बसताड़ा टोल प्लाजा पर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया। क्योंकि किसानों ने भाजपा नेताओं को रोकने की योजना बनाते हुए टोल की दो-दो क्रॉसिंग छोड़कर अन्य को बंद कर दिया था। किसानों को ऐसा करने से रोकते हुए पुलिस ने उन पर लाठियां भांजी। इस लाठीचार्ज में कई किसानों के सिर फूटे और खून बहा। किसानों ने खेतों में भागकर पीछा छुड़वाया।।

बता दें कि करनाल शहर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक थी। लेकिन करनाल पुलिस और प्रशासन ने शहर में एंट्री के सभी प्वाइंट बंद कर रखे हैं। इसलिए किसान शहर के अंदर नहीं घुस पाए। किसानों ने शहर में कूच करना चाहा, लेकिन पुलिस ने उन्हें प्रवेश ही नहीं करने दिया। इसके बाद किसानों ने नेताओं को वहीं पर रोकने की तैयार करते हुए टोल की दो-दो क्रॉसिंग छोड़कर बाकी को बंद कर दिया।

पुलिस लाठीचार्ज में घायल किसान।

पुलिस लाठीचार्ज में घायल किसान।

नेताओं को दिखाए थे काले झंडे

बसताड़ा टोल प्लाजा पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का किसानों ने सुबह विरोध किया था। किसानों ने नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाए। गाड़ी पर डंडे बरसाने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने हाईवे पर ही किसानों को रोका हुआ है। शहर में जगह-जगह नाकेबंदी की हुई है। 30 से ज्यादा जगहों पर नाके लगे हैं। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।

ढांड से आने वाले वाहनों को काछवा पुल पर शहर से डेढ़ किलोमीटर पहले ही रोका गया है। कैथल की बसों को वाया सीतामाई तरावड़ी होते हुए भेजा जा रहा है। चिड़ाव मोड़ से आगे तक असंध-कैथल बसों को आने दिया जा रहा है। बाइकों को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा है।

पुलिस लाठीचार्ज में घायल किसान।

पुलिस लाठीचार्ज में घायल किसान।

बैठक में ये सभी नेता मौजूद

करनाल के प्रेम प्लाजा में चल रही बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फूल-गुलदस्तों के साथ मेयर रेणुबाला गुप्ता ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फिर वंदे मातरम के गान के साथ बैठक शुरू हुई। मीटिंग में सीएम मनोहर लाल, मंत्री कंवर पाल गुर्जर, मंत्री संदीप सिंह, मंत्री कमलेश ढांडा, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, मंत्री मूल चंद शर्मा, मंत्री डॉ. बनवारी लाल, विधायक प्रवीन डागर, विधायक दीपक मंगला, विधायक सत्यप्रकाश, विधायक सुधीर तंवर, सांसद नायब सिंह सैनी, सांसद संजय भाटिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री पवन सैनी, विधायक घनश्याम अरोड़ा, विधायक लीला राम गुर्जर, विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक हरविंदर कल्याण, विधायक प्रमोद विज, विधायक विनोद भ्याना, विधायक रणबीर गंगवा, विधायक दूडाराम बिश्नोई, विधायक लक्ष्मण नापा, पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी, मेयर रेणुबाला गुप्ता पहुंचे।

पुलिस लाठीचार्ज में घायल किसान।

पुलिस लाठीचार्ज में घायल किसान।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply