एग्जाम देने आईं लड़कियों से मंगलसूत्र हटाने को कहा: कर्नाटक सिविल सर्विस का एग्जाम के दौरान वाकया; BJP ने पूछा- क्या ये नियम सिर्फ हिंदुओं के लिए?

बेंगलुरु6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

(फाइल फोटो)

कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन का एग्जाम देने आईं लड़कियों को एक्जाम हॉल में दाखिला देने से पहले मंगलसूत्र हटाने को कहा गया। लड़कियों से उनके कान के झुमके, गले की चेन और बिछिया भी हटाने को कहा गया।

इस मामले को लेकर भाजपा सांसद बसनगौड़ा यत्नाल ने पूछा कि क्या ये नियम सिर्फ हिंदुओं के लिए था। हिंदू छात्रा बोली- हिजाब वाली लड़कियों को अंदर जाने दिया वहीं, एक स्टूडेंट जिससे मंगलसूत्र उतारने को कहा गया था, उसने बताया कि अधिकारियों ने हिजाब पहनने वाली महिलाओं की भी चेकिंग की, लेकिन उन्हें दाखिला दे दिया गया।

छात्रा ने कहा कि हिंदू धर्म में मंगलसूत्र नहीं हटाया जाता है। जब जरूरत पड़ती है। तभी हम इसे हटाते हैं, लेकिन परीक्षा देने के लिए मुझे मंगलसूत्र और बिछिया हटानी पड़ी। जैसे उन्होंने हिजाब पहनने वाली लड़कियों को चेकिंग के बाद अंदर जाने दिया, वैसे ही हमें भी जाने देना चाहिए था।

खबरें और भी हैं…