इनाम: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हॉकी खिलाड़ी सलीमा व निक्की को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की

पीटीआई, रांची

द्वारा प्रकाशित: देव कश्यप
अपडेट किया गया शनि, 07 अगस्त 2021 1:47 AM IS

सार

झारखंड सरकार ने ओलंपिक शुरू होने से पहले ही घोषणा की थी कि राज्य के खिलाड़ियों के स्वर्ण जीतने पर दो करोड़, रजत जीतने पर एक करोड़ और कांस्य जीतने पर पचास लाख रुपये दिए जाएंगे।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
– फोटो : PTI

ख़बर सुनें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की दो खिलाड़ियों सिमडेगा की सलीमा टेटे और खूंटी की निक्की प्रधान को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को टोक्यो ओलंपिक में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 50-50 लाख रुपये दिए जाएंगे।

सोरेन ने कहा कि पदक भले ही हाथ नहीं आया, लेकिन जिस तरह से भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक के मैच में ग्रेट ब्रिटेन की टीम के खिलाफ लड़ाई लड़ी वह काबिले तारीफ है।

इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का अपना पहला ओलंपिक पदक हासिल करने का सपना अधूरा रह गया क्योंकि उन्हें कांस्य प्ले-ऑफ में ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मजबूत टीम ने टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाबी हासिल की।

सोरेन ने कहा, ‘मैं पूरी भारतीय महिला हॉकी टीम को सलाम करता हूं। झारखंड की बेटियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए सरकार अपने पूर्व के फैसले को संशोधित कर 50-50 लाख रुपये का पुरस्कार देगी और उनके पैतृक घरों को पक्के मकानों में तब्दील कराएगी।’

सिमडेगा जिले के बड़किचापार गांव की सलीमा टेटे (19) और खूंटी के हेसल गांव की निक्की प्रधान (27) उस महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं, जिसने टोक्यो में इतिहास रचा।झारखंड सरकार ने ओलंपिक शुरू होने से पहले ही घोषणा की थी कि राज्य के खिलाड़ियों के स्वर्ण जीतने पर दो करोड़, रजत जीतने पर एक करोड़ और कांस्य जीतने पर पचास लाख रुपये दिए जाएंगे।

सोरेन ने कहा कि हालांकि टीम कांस्य पदक नहीं जीत सकी, लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन ने दिल जीत लिया है और झारखंड सरकार खिलाड़ियों के पुश्तैनी मिट्टी के घरों को पक्का बनवाकर देगी। सोरेन ने कहा कि उन्होंने झारखंड के लोगों के साथ खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य के खेलों के लिए खिलाड़ियों के कौशल को सुधारने के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया।

विस्तार

.

Leave a Reply