इंडिगो पैसेंजर की सीट पर कुशन नहीं था: पुणे से नागपुर जा रही थी फ्लाइट, एयरलाइन कंपनी ने कहा- सीट गंदी थी, बदल दिया गया

पुणेकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

इंडिगो एयरलाइंस के एक पैसेंजर ने फ्लाइट में अपनी सीट पर कुशन नहीं होने का आरोप लगाया है। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंडिगो एयरलाइंस को टैग कर बिना कुशन के सीट की तस्वीर भी पोस्ट की है। कंपनी ने इस पर सफाई देते हुए कहा- एयरलाइन स्टाफ ने गंदी सीट देखी थी, जिसके बाद उसे बदल दिया गया।

घटना 26 नवंबर की है। सुब्रत पटनायक की पत्नी सागरिका पटनायक इंडिगो की फ्लाइट 6E 6798 से पुणे से नागपुर जा रही थी। उन्हें 10A सीट अलॉट किया गया था। सीट पर बैठने वाले हिस्से से कुशन गायब था। जबकि, सीट के बैकरेस्ट में कुशन लगा था।

घटना से नाराज पैसेंजर के पति ने अपने पोस्ट में लिखा- आज की स्थिति…मुनाफा बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका। इस पर एयरलाइन कंपनी ने भी बयान जारी किया। इंडिगो ने लिखा- 26 नवंबर को फ्लाइट 6E 6798 में ग्राउंड स्टाफ ने देखा कि एक सीट गंदी है। इसे फौरन बदल दिया गया। इंडिगो साफ- सफाई का पूरा ध्यान रखती है। ताकि हमारे पैसेंजर को किसी भी तरह की तकलीफ नहीं हो। किसी भी असुविधा के लिए हमे खेद है।

चेन्नई के 6 पैसेंजर्स को बेंगलुरु में उतारा
इससे पहले रविवार रात को इंडिगो की एक फ्लाइट 6E478 ने 6 यात्रियों को जबरदस्ती बेंगलुरु में उतार दिया था। यह फ्लाइट अमृतसर से बेंगलुरु होते हुए चेन्नई जाने वाली थी। लेकिन विमान जब रविवार रात को केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) पर लैंड किया तो वह चेन्नई नहीं गई।

पैसेंजर्स ने आरोप लगाया कि हमें विमान से यह कहकर उतार दिया गया कि आपको दूसरी फ्लाइट से चेन्नई भेजा जाएगा। लेकिन उस दिन दूसरी कोई फ्लाइट थी ही नहीं। इसके बाद हमें मजबूरन रात को बेंगलुरु में रूकना पड़ा। दूसरे दिन हम चेन्नई जा सके। इंडिगो ने हमारे रहने और खाने का भी इंतजाम नहीं किया।

खबरें और भी हैं…