इंडिगो पर 1.20 करोड़, MIAL पर 60 लाख रुपए जु्र्माना: ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी का एक्शन, पैंसेंजर्स ने एयरपोर्ट टरमैक पर डिनर किया था

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

14 जनवरी को गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 12 घंटे लेट होने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दी गई। इससे नाराज पैसेंजर्स एयक्राफ्ट पार्किंग में बैठकर खाना खाने लगे।

इंडिगो की गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट 6E 2195 के पैसेंजर्स ने रविवार (14 जनवरी) को मुंबई एयरपोर्ट के टरमैक पर बैठकर डिनर किया था। इस मामले में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपए जुर्माना लगाया है। वहीं मुंबई एयरपोर्ट ऑपरेटर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) पर 60 लाख रुपए जुर्माना लगाया है।

घटना को लेकर एविएशन रग्यूलेटर DGCA ने भी MIAL पर 30 लाख रुपए जुर्माना लगाया है।

रविवार को इंडिगो की गोवा से दिल्ली जा रही 6E 2195 फ्लाइट पहले तो 12 घंटे की देरी से उड़ी। फिर दिल्ली जाने के बजाय फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। बताया गया कि सुबह 10:45 बजे की फ्लाइट रात को 10:06 बजे गोवा एयरपोर्ट से उड़ी।

घने कोहरे के चलते विमान एक घंटे बाद रात करीब 11:10 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक, पैसेंजर्स को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने को कहा गया, इससे उनका गुस्सा और बढ़ गया। पैसेंजर्स ने टर्मिनल बिल्डिंग की ओर जाने से इनकार कर दिया और विमान से उतरकर एयरक्राफ्ट पार्किंग (टरमैक) में ही बैठ गए।

इसके बाद पैसेंजर्स वहीं पर खाना खाने लगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में पैसेंजर्स एयरक्राफ्ट पार्किंग में टरमैक पर बैठकर खाना खाते हुए नजर आए। 15 सेकेंड के इस वीडियो में पैसेंजर्स के पीछे रनवे पर अन्य फ्लाइट्स को उड़ान भरते भी देखा गया।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने एयरलाइंस के मैनेजमेंट और पैसेंजर्स की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।विवाद बढ़ता देख इंडिगो एयरलाइंस ने माफी मांग ली। हालांकि सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो को मामले में नोटिस जारी किया था।

टरमैक क्या होता है

एयरपोर्ट पर जिस जगह एयरक्राफ्ट की पार्किंग होती है, उसमें सामान की लोडिंग और अनलोडिंग होती है। उसे टरमैक कहा जाता है। इस जगह पर पैसेंजर्स की मौजूदगी सुरक्षा में चूक का मामला माना जाता है।

इंडिगो एयरलाइन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें

दिल्ली-गोवा फ्लाइट में पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मारा

घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) की है। इसे सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी, जो कोहरे के कारण लेट हुई।

घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) की है। इसे सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी, जो कोहरे के कारण लेट हुई।

दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) कोहरे के चलते रविवार को 13 घंटे देरी से उड़ी। इस फ्लाइट को रविवार सुबह 7.40 बजे उड़ान भरना था। इससे गुस्साए एक यात्री ने पायलट अनूप कुमार को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने के बाद कहा- चलाना है तो चला नहीं तो गेट खोल। पैसेंजर की हरकत पर एयर होस्टेस ने कहा- सर, ये गलत है। आप ऐसा नहीं कर सकते। इस पर पैसेंजर ने कहा- मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता।

घटना के बाद पैसेंजर को सुरक्षाबलों को सौंप दिया गया। हालांकि, बाद में उसे जमानत मिल गई। पैसेंजर की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। कटारिया साउथ दिल्ली के अमर कॉलोनी का रहने वाला है। वह एक खिलौने की दुकान चलाता है। पुलिस के मुताबिक,वह अपनी पत्नी के साथ गोवा में हनीमून मनाने के लिए जा रहा था।

प्लेन से सुरक्षाकर्मी जब कटारिया को उतार रहे थे, तो वह हाथ जोड़ता नजर आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैसेंजर ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी। हालांकि, इंडिगो ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।कटारिया को नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया गया है।

सिंधिया बोले- अभद्र व्यवहार स्वीकार नहीं
एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्लेन में पायलट को थप्पड़ मारने की घटना की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा- यात्रियों के अभद्र व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा। हम इसके खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे।

साथ ही उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट के चौथे रनवे को तुरंत शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा- कल (रविवार को) दिल्ली में कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो हो गई थी। इसलिए एयरपोर्ट का एक रनवे बंद किया गया था। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यह फैसला लिया गया था।

इंडिगो की फ्लाइट में मौजूद रशियन मॉडल बोलीं- पायलट ने देरी की वजह पैसेंजर्स को बताया

इंडिगो फ्लाइट विवाद मामले में आरोपी पैसेंजर साहिल कटारिया को गिरफ्तार करने बाद उसे जमानत मिल गई। 14 जनवरी को इंडिगो की फ्लाइट के 13 घंटे की देरी के बाद आरोपी साहिल ने पायलट को थप्पड़ जड़ दिया था। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था। विवाद का वीडियो रिकॉर्ड करने वाली एक्ट्रेस ने पायलट को भी जिम्मेदार ठहराया। पूरी खबर पढ़ें…

दिल्ली समेत 6 मेट्रो एयरपोर्ट्स पर वॉर रूम बनेंगे, फ्लाइट लेट होने पर दिनभर में 3 बार रिपोर्टिंग करनी होगी, एविएशन मिनिस्ट्री की नई SOP

एयरपोर्ट के एप्रन में बैठे यात्रियों को पानी की बोतलें दी गईं।

एयरपोर्ट के एप्रन में बैठे यात्रियों को पानी की बोतलें दी गईं।

कोहरे के कारण उड़ानों में हो रही देरी को लेकर सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने मंगलवार को नई स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोटोकॉल (SOP) जारी की है। इसके तहत दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता मेट्रो एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर्स की सुविधा के लिए वॉर रूम बनाए जाएंगे।

इसके अलावा किसी भी फ्लाइट के लेट होने की स्थिति में दिनभर में एयरलाइंस कंपनी को तीन बार रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही CISF की चौबीस घंटे मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के रनवे 29L को भी शुरू किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…