आर्यन के साथ पकड़ी गई मुनमुन की कहानी: बचपन में पिता का और एक साल पहले मां का निधन, 6 साल से दिल्ली में भाई के साथ रह रहीं; विज्ञापनों में भी किया है काम

मुंबई9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुनमुन की उम्र 39 साल है और वे एक स्ट्रगलिंग मॉडल हैं।

ड्रग्स केस में आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुई दिल्ली की मुनमुन धमेचा को भी 7 अक्टूबर तक NCB कस्टडी में भेज दिया गया है। मुनमुन पर आरोप है कि वे भी आर्यन के साथ ड्रग्स पार्टी में शामिल थी और उनके पास से NCB को 5 ग्राम चरस बरामद हुई है।

मुनमुन धमेचा मूल रूप से मध्यप्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग भी सागर में हुई और हायर एजुकेशन के लिए वे भोपाल शिफ्ट हो गईं। हालांकि, अब सागर में उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है। मुनमुन के पिता का कई साल पहले और उनकी मां का पिछले साल निधन हो गया था। साल 2014 से वे अपने भाई के साथ दिल्ली में रहती हैं। वे एक प्राइवेट कंपनी में बड़ी पोस्ट पर काम करते हैं।

मुनमुन एक मॉडल हैं और उन्होंने कुछ विज्ञापनों में भी कमा किया है।

मुनमुन एक मॉडल हैं और उन्होंने कुछ विज्ञापनों में भी कमा किया है।

कुछ विज्ञापनों में मुनमुन ने किया है काम
मुनमुन के करीबियों के मुताबिक, करीब 6 साल पहले वह भाई प्रिंस के साथ दिल्ली चली गई थीं। मुनमुन एक मॉडल हैं और सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने कुछ विज्ञापनों के लिए भी काम किया है। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल को देख ऐसा लगता है कि उन्हें पार्टीज का बहुत शौक है। धमेचा ने कूल अंदाज में पार्टी करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। मुनमुन के बारे में कहा जा रहा है कि बॉलीवुड में उनके कई अच्छे फ्रेंड्स हैं।

मुनमुन मूल रूप से मध्यप्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग भोपाल में हुई है।

मुनमुन मूल रूप से मध्यप्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग भोपाल में हुई है।

सोशल मीडिया में मुनमुन के 11 हजार फॉलोवर्स
मुनमुन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शूटिंग स्टूडियो और फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की हुई हैं। मुनमुन के Instagram में करीब 11 हजार फॉलोवर्स है और उन्‍होंने इसमें अपनी मॉडलिंग शूट्स की कई फोटोज पोस्‍ट की हैं। गुरु रंधावा, सुयश राय और अर्जुन रामपाल जैसे कई फेमस हस्तियों के साथ उनकी फोटोज हैं।

साल 2014 से वे अपने भाई के साथ दिल्ली में रहती हैं।

साल 2014 से वे अपने भाई के साथ दिल्ली में रहती हैं।

NCB ने मुनमुन के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8(c), 20(b), 27 और 35 के तहत मामला दर्ज किया है। NCB से जुड़े एक अधिकारी विश्व विजय सिंह ने बताया कि मुनमुन के पास से 5 ग्राम कोकीन मिली है।

अर्जुन रामपाल जैसे कई फेमस हस्तियों के साथ उनकी फोटोज हैं।

अर्जुन रामपाल जैसे कई फेमस हस्तियों के साथ उनकी फोटोज हैं।

मूनमून ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मॉडलिंग शूट्स की कई फोटोज पोस्‍ट की हैं।

मूनमून ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मॉडलिंग शूट्स की कई फोटोज पोस्‍ट की हैं।

खबरें और भी हैं…

.