आतंकियों का नया प्रोपेगैंडा: ISIS से जुड़ी ऑनलाइन मैगजीन ने भगवान शिव की आपत्तिजनक फोटो पब्लिश की, कर्नाटक में तनाव

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • ISIS पत्रिका कवर समाचार अपडेट; आतंकी संगठन ISIS की ऑनलाइन प्रोपेगैंडा मैगजीन ने भगवान शिव की सिर काटे जाने वाली तस्वीर लगाई

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ी एक ऑनलाइन मैगजीन में भगवान शिव की आपत्तिजनक इमेज पब्लिश की गई है। इस प्रोपेगैंडा मैगजीन का नाम वॉइस ऑफ हिंद है। इसके कवर पर शिव प्रतिमा का सिर टूटा हुआ दिखाया गया है। सिर की जगह पर संगठन का झंडा लगा है। नीचे लिखा है इट इज टाइम टू ब्रेक द फॉल्स गॉड्स। खुद को एनालिस्ट बताने वाले अंशुल सक्सेना ने ट्विटर पर सबसे पहले यह फोटो शेयर की थी। फोटो के सामने आने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कर्नाटक में स्थापित प्रतिमा की लगती है मूर्ति
कवर पर दिख रही प्रतिमा कर्नाटक के मुरुदेश्वर शहर में स्थापित शिव प्रतिमा की तरह लगती है। उत्तर कन्नड़ जिले के मुरुदेश्वर में समुद्र के किनारे पर 123 फीट ऊंची शिव प्रतिमा बनी है। यह बहुत प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। इसी वजह से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। मुरुदेश्वर शहर भटकल से सिर्फ 14 किलोमीटर दूर है, जो देश विरोधी गतिविधियों की वजह से खुफिया एजेंसियों की लगातार निगरानी में हैं। यासीन भटकल समेत कई बड़े आतंकी इसी शहर के रहने वाले थे।

कई बम धमाकों की साजिश रचने वाले भटकल बंधु इसी इलाके के रहने वाले हैं।

कई बम धमाकों की साजिश रचने वाले भटकल बंधु इसी इलाके के रहने वाले हैं।

आतंकियों से जुड़ा रहा है भटकल का इतिहास
भटकल को दक्षिण भारत में आतंक की फैक्ट्री के तौर पर जाना जाता है। यहां से निकला सबसे कुख्यात आतंकी यासीन भटकल है। यासीन ने अपने भाई के साथ मिलकर इंडियन मुजाहिदीन बनाया था। इस संगठन पर देश के कई शहरों में ब्लास्ट करने का आरोप है। इनमें 2010 में हुए जर्मन बेकरी, चिन्नास्वामी स्टेडियम, जामा मस्जिद, शीतला घाट और 2011 में मुंबई में हुए हमले शामिल हैं। यासीन भटकल फिलहाल जेल में है।

खबरें और भी हैं…

.