आज केदारनाथ धाम पहुंचेंगे राहुल गांधी: चुनाव में जीत के लिए रूद्राभिषेक करेंगे; कांग्रेस बोली- यह पूरी तरह धार्मिक दौरा

रूद्रप्रयागकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी 2015 में भी केदारनाथ धाम गए थे। यह यात्रा पैदल पूरी की थी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर रविवार (5 नवंबर) को केदारनाथ धाम जाएंगे। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव में जीत के लिए वे यहां रूद्राभिषेक करेंगे। उत्तराखंड कांग्रेस ने X पर लिखा- राहुल उत्तराखंड की धार्मिक यात्रा पर हैं। इस दौरान कोई राजनीतिक आयोजन नहीं होगा।

राहुल दोपहर 12 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सीधे बाबा केदारनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। वे केदारनाथ के निर्माण कार्यों का भी जायजा लेंगे। इससे पहले 2015 में राहुल गांधी पैदल यात्रा करके केदारनाथ धाम पहुंचे थे।

2023 में राहुल गांधी की धार्मिक यात्राएं…

2 अक्टूबर: अमृतसर में स्वर्ण मंदिर गए, जूठे बर्तन धोए

राहुल गांधी भारत यात्रा के बाद दोबारा स्वर्ण मंदिर गए थे। यह दौरा भी पूरी तरह धार्मिक और निजी रखा गया था। वे 48 घंटे अमृतसर में और 4 घंटे हरमंदिर साहिब में रुके। जहां उन्होंने लंगर, पानी और जूतों की सेवा की।

18 अक्टूबर: तेलंगाना के रामप्पा मंदिर में बहन प्रियंका के साथ पूजा की

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने तेलंगाना के मुलुगु जिले के रामप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद चुनाव प्रचार की शुरुआत की। रैली के बाद प्रियंका दिल्ली लौट गईं, जबकि राहुल तीन दिन वहीं रुके थे।

26 जुलाई : केरल के कोटक्कल में घुटने का इलाज करवाया, विश्वंभरा मंदिर गए

राहुल ने कोट्टक्कल में 100 साल पुराने आयुर्वेदिक संस्थान कोट्टक्कल आर्य वैद्य शालामें घुटने का इलाज कराने पहुंचे और करीब 9 दिन रहे। यह दर्द उन्हें भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुआ था। इस बीच वे संस्थान में बने श्री विश्वंभरा मंदिर में पूजा-अर्चना करने भी गए।

18 नवंबर तक बंद हो जाएंगे चारों धाम के कपाट
25 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा के कपाट नवंबर में 6 महीने के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 14 नवंबर को गंगोत्री, 15 नवंबर को यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। 18 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। सिखों के प्रमुख तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्टूबर को बंद कर दिए गए हैं।

केदारनाथ धाम में इसी साल 23.78 किलो सोने से गर्भगृह में परत चढ़ाई गई है।

केदारनाथ धाम में इसी साल 23.78 किलो सोने से गर्भगृह में परत चढ़ाई गई है।

चारधाम यात्रा में बना यात्रियों का नया रिकॉर्ड
उत्तराखंड चार धाम यात्रा में इस बार अब तक 52 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यह अब तक की रिकार्ड संख्या बताई जा रही है। 2022 में चारों धामों में करीब 46 लाख पहुंचे थे। इस बार 1 नवंबर तक 52 लाख 17 हजार 177 श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं। सबसे ज्यादा संख्या बाबा केदारनाथ धाम में दर्शन करने वालों की है। केदारनाथ धाम में करीब 17 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इस बार यात्रा 18 नवंबर तक जारी रहेगी। उम्मीद की जा रही है कि यह संख्या 60 लाख के करीब पहुंच सकती है।

खबरें और भी हैं…