आज का इतिहास: 93 साल पहले दुनिया के पहले एंटीबायोटिक का आविष्कार हुआ, गलती से हुए एक इन्वेंशन ने इलाज के तरीके को बदलकर रख दिया

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • स्पेसएक्स: आज का इतिहास आज का इतिहास 28 सितंबर | पहला एंटीबायोटिक और स्पेसएक्स पहला रॉकेट लॉन्च

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज से ठीक 93 साल पहले 28 सितंबर 1928 की बात है। स्कॉटलैंड के वैज्ञानिक सर एलेक्जेंडर फ्लेमिंग अपनी लैब में काम कर रहे थे। एक एक्सपेरिमेंट के दौरान एक्सीडेंटली उन्हें एक फंगस दिखा। उस फंगस पर की गई रिसर्च ने पूरी दुनिया में इलाज के तरीके को बदलकर रख दिया। दरअसल सर फ्लेमिंग की उस रिसर्च से ही दुनिया को पहली एंटीबायोटिक मेडिसिन पेनिसिलिन मिली थी।

एलेक्जेंडर फ्लेमिंग के इस आविष्कार को 20वीं सदी के सबसे बड़े इन्वेंशन में गिना जाता है। 6 अगस्त 1881 को स्कॉटलैंड में जन्मे एलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने 1906 में सेंट मैरी हॉस्पिटल मेडिकल स्कूल से डिग्री ली। इसके बाद रॉयल आर्मी मेडिकल कॉर्प्स में चले गए। पहले विश्वयुद्ध के बाद 1928 में वे फिर सेंट मैरी मेडिकल स्कूल लौट आए। यहीं उन्होंने पेनिसिलिन की खोज की।

फ्लेमिंग अपनी रिसर्च के लिए एक पेट्री डिश इस्तेमाल कर रहे थे। एक दिन उन्होंने देखा कि उस डिश में पड़ी जैली में फंगस (फफूंद) लग गई थी। जहां पर भी ये फंगस थी, वहां सभी बैक्टीरिया मर गए थे। रिसर्च करने पर पता चला कि फफूंद पेनिसिलियम नोटाटम थी।

अपनी लैब में एक्सपेरिमेंट करते एलेक्जेंडर फ्लेमिंग।

अपनी लैब में एक्सपेरिमेंट करते एलेक्जेंडर फ्लेमिंग।

अचानक हुई इस घटना को फ्लेमिंग ने कई बार दोहराया। सबसे पहले उन्होंने पेनिसिलियम की उस दुर्लभ किस्म को उगाया। फिर इस फंगस से निकाले गए रस को बैक्टीरिया पर डालकर देखा। इससे उन्होंने पता लगाया कि फंगस से निकले रस से बैक्टीरिया मर जाते हैं।

पेनिसिलिन ही दुनिया का पहला एंटीबायोटिक है। इसे डॉक्टरों ने इंसानों को होने वाली कई संक्रामक बीमारियों के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए प्रयोग किया। इस एंटीबायोटिक का इस्तेमाल आज भी बड़े पैमाने पर होता है।

आज लता मंगेशकर का जन्मदिन

भारत रत्न लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में पंडित दीनानाथ मंगेशकर और शेवंती के घर हुआ। लता के पिता मराठी संगीतकार, शास्त्रीय गायक और थिएटर एक्टर थे, जबकि मां गुजराती थीं। बचपन से ही लता को घर में गीत-संगीत और कला का माहौल मिला और वे उसी ओर आकर्षित हुईं। पांच वर्ष की उम्र से ही लता को उनके पिता संगीत का पाठ पढ़ाने लगे।

लता मंगेशकर के बचपन की तस्वीर।

लता मंगेशकर के बचपन की तस्वीर।

1942 में पिता की मौत के बाद लता पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। तब लता ने हिंदी-मराठी फिल्मों में अभिनय भी किया। मराठी फिल्मों में गाना भी शुरू किया। तब से शुरू हुआ सिलसिला कुछ साल पहले तक जारी रहा। उन्होंने 20 भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। 2001 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

इससे पहले उन्हें पद्मभूषण (1969), दादा साहब फाल्के पुरस्कार (1989) और पद्म विभूषण (1999) से पुरस्कृत किया गया। तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और आठ बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। मध्यप्रदेश सरकार ने लता मंगेशकर के नाम पर पुरस्कार भी स्थापित किया है।

2008: पहला प्राइवेट रॉकेट स्पेस में लॉन्च हुआ

स्पेसएक्स को आज कौन नहीं जानता। 2002 में एलन मस्क द्वारा शुरू की गई स्पेसएक्स आज स्पेस की दुनिया में जाना माना नाम है। स्पेसएक्स के नाम पर आज के दिन 2008 में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई थी। 28 सितंबर 2008 को स्पेसएक्स ने फॉल्कन-1 को लॉन्च किया था। इसी के साथ फॉल्कन-1 धरती की कक्षा में जाने वाला दुनिया का पहला प्राइवेट रॉकेट बन गया था।

फॉल्कन-1 का पहला सफल लॉन्च लगातार तीन फेल्ड अटैम्प्ट के बाद हुआ था।

फॉल्कन-1 का पहला सफल लॉन्च लगातार तीन फेल्ड अटैम्प्ट के बाद हुआ था।

फॉल्कन-1 स्पेसएक्स का बनाया पहला रॉकेट था। ये 1 हजार किलो तक वजनी ऑब्जेक्ट्स को धरती की कक्षा में स्थापित कर सकता था। 24 मार्च 2006 को फॉल्कन-1 को पहली बार लॉन्च किया गया था। तब केवल 25 सेकेंड बाद ही इंजन में गड़बड़ी के बाद लॉन्च फेल हो गया था। इसके बाद 2007 और 2008 में भी फॉल्कन-1 के लॉन्च अटैम्प्ट किए गए, लेकिन शुरुआती तीन लॉन्च फेल हो गए।

आखिरकार, 28 सितंबर 2008 को फॉल्कन-1 पहली बार सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।

28 सितंबर के दिन को इतिहास में और किन-किन महत्वपूर्ण घटनाओं की वजह से याद किया जाता है…

2018ः सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर लगी सदियों पुरानी पाबंदी को हटाया। हालांकि, बड़ी बेंच इस फैसले का रिव्यू कर रही है।

२०१६ः अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान और भारत ने इस्लामाबाद में नवंबर 2016 में होने वाले सार्क सम्मेलन में भाग लेने से इनकार किया।

२०१५: उत्तर भारत में मोहम्मद अखलाक को गोमांस खाने के संदेह के चलते गांववालों ने पीट-पीटकर मार दिया।

२०१५: भारत ने अपनी पहली स्पेस ऑब्जर्वेटरी और 6 सैटेलाइट्स को लॉन्च किया।

2009ः स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुईं।

२००७ः मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई।

२००६ः जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो आबे ने शपथ ली।

2004ः विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।

2003ः यान रूस की धरती पर सुरक्षित उतरा।

2002: लखनऊ में राजनीतिक रैली में भाग लेकर लौट रहे हजारों लोगों के बीच रेलवे स्टेशन पर भगदड़। 14 लोगों की मौत।

२००१ः अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने ‘ऑपरेशन एंड्योरिंग फ़्रीडम’ प्रारंभ किया।

2000ः सिडनी ओलिंपिक में 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़िताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता।

1997ः अमेरिकी अंतरिक्ष शटल अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र ‘मीर’ से जुड़ा।

1994ः एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु।

1982ः भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा का जन्म। अगस्त-2008 में बीजिंग ओलिंपिक में व्‍यक्तिगत स्‍वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

1977: जापानी रेड आर्मी ने जापान एयरलाइंस के एक विमान को भारत के ऊपर हाईजैक कर लिया। 156 लोग उसमें सवार थे।

1958ः फ्रांस में संविधान लागू हुआ।

1950ः इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60वां सदस्य बना।

१९२८ः अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।

१९२३ः इथोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।

१८८७ः चीन के ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।

१८३८ः भारत में मुगलों के अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफर की ताजपोशी। पिता की मृत्यु के बाद सिंहासन पर बैठे।

खबरें और भी हैं…

.