असम-मिजोरम सीमा विवाद: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मुलाकात, गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • हिमंत बिस्वा सरमा | असम मिजोरम सीमा विवाद अद्यतन; नरेंद्र मोदी, हिमंत बिस्वा सरमा और अमित शाह की आज दिल्ली में बैठक

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने असम-मिजोरम सीमा विवाद पर बातचीत की। सरमा इस मुद्दे पर असम BJP के सांसदों के साथ गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं। वे शनिवार से दिल्ली में हैं, लेकिन कुछ कारणों से अब तक उनकी अमित शाह से मुलाकात नहीं हो पाई है।

इससे पहले दोनों राज्य जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर शांति कायम रखने पर सहमति जता चुके हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों को बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की सलाह दी थी। स्टेटमेंट में दोनों राज्यों ने कहा था कि वे विवादित इलाकों में केंद्रीय बलों के पेट्रोलिंग करने पर सहमत हैं।

बदरुद्दीन अजमल ने भी दिल्ली में डाला डेरा
असम की राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल भी इस समय दिल्ली में हैं। वे धुबरी सीट से लोकसभा सांसद हैं। अजमल का कहना है कि पड़ोसी राज्य असम की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।

इसमें मिजोरम के अलावा दूसरे राज्य भी शामिल हैं। वे इस मुद्दे पर अमित शाह से मुलाकात करना चाहते हैं। उन्होंने ANI को बताया कि सोमवार शाम उनकी अमित शाह से मुलाकात हो सकती है, हालांकि शाह ने उन्हें अभी मिलने का समय नहीं दिया है, लेकिन शाम के समय मीटिंग के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

एक दिन पहले ही भीड़ ने ट्रकों पर किया था हमला
शनिवार रात भी असम में सीमा विवाद की झलक देखने मिली थी। असम से मिजोरम जा रहे वाहनों पर 400-500 लोगों की भीड़ ने अचानक हमला बोल दिया था। कई गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए थे और ढा़ई घंटे तक ड्राइवरों को पीटा था। बाद में जैसे-तैसे ड्राइवर अपनी जान बचाकर भागे थे।

सुरक्षा की गारंटी मिलने के बाद आगे बढ़े थे ट्रक
दोपहर 3:30 बजे पूरी सुरक्षा गारंटी के बाद सिलचर में मिजोरम हाउस से 9 वाहन मिजोरम जाने के लिए रवाना हुए थे। इनमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑयल, गैस जैसा सामान था। बॉर्डर क्रॉस करवाने को इनके साथ दो वाहन असम पुलिस और एक वाहन CRPF के भी भेजे गए थे।

अचानकर गायब हो गईं पुलिस-CRPF की गाड़ियां
सोनाबारीघाट में सभी ट्रकों को सिक्योरिटी चेक के लिए रोका गया था। करीब एक से डेढ़ घंटे तक सभी ट्रक वहां खड़े रहने के बाद साढ़े चार बजे काफिला दोबारा आगे बढ़ा था। शाम 6 बजे जब ट्रक चालक असम के आखिरी टाउन लैलापुर पहुंचे तो सिक्योरिटी के लिए साथ चल रहीं असम पुलिस और CRPF की गाड़ियां गायब हो गईं और 400 से 500 लोगों की भीड़ ने ट्रकों पर हमला कर दिया।

शाह से मिले थे मिजोरम के राज्यपाल
सीमा विवाद के मसले पर कुछ दिनों पहले मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति भी गृहमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने अपनी मुलाकात के बाद बताया था कि शाह ने उन्हें विवाद का हल निकालने का भरोसा दिलाया है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री भी सीमा पर शांति चाहते हैं।

फायरिंग में मारे गए थे 6 पुलिसवाले
26 जुलाई को दोनों राज्यों के लोगों के बीच सीमा पर विवाद हो गया था। इस दौरान फाइरिंग भी हुई थी, जिसमें असम पुलिस के 6 जवान और एक नागरिक की मौत हुई थी। इस घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply