अतुल चौरसिया को पहला ‘पीपी सिंह नेशनल जर्नलिज्म अवार्ड’: प्रोफेसर आनंद बोले- पीपी सर ऑर्गेनिक शिक्षक थे

भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुष्पेन्द्र पाल सिंह ऑर्गेनिक शिक्षक थे, जो स्टूडेंट्स को क्लास रूम के बाहर की दुनिया से भी रूबरू कराते थे। उनके योगदान को पत्रकारिता शिक्षा जगत में हमेशा याद रखा जाएगा। सीनियर पत्रकार पुष्पेन्द्र पाल सिंह की जयंती पर पहली बार आयोजित पीपी सिंह राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान के मौके पर प्रो. आनंद ने कहीं।

पुष्पेन्द्र पाल सिंह स्मृति फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में न्यूजलॉन्ड्री के मैनेजिंग एडिटर अतुल चौरसिया को पहला ‘पी पी सिंह राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान’ दिया गया। उन्हें एक लाख रुपए की सम्मान राशि और स्मृति चिह्न भी दिया गया।

अतुल चौरसिया को पहला 'पी पी सिंह राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान' दिया गया। उन्हें एक लाख रुपए की सम्मान निधि और स्मृति चिह्न भी दिया गया।

अतुल चौरसिया को पहला ‘पी पी सिंह राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान’ दिया गया। उन्हें एक लाख रुपए की सम्मान निधि और स्मृति चिह्न भी दिया गया।

अतुल चौरसिया ने कहा- मेरे हीरो गांधी जी
अतुल चौरसिया ने कहा कि व्यक्तिगत जीवन में गांधीजी मेरे हीरो हैं और हम अपने पुरखों की प्रतिलिपि हैं। गांधी ने सत्य-अहिंसा जैसे तथ्यों को पिघलाकर अंग्रेजों को भगा दिया। आज लोकतंत्र में मीडिया की लड़ाई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या जो लोग 26 जनवरी 1950 को नागरिक बने, उन्हें ये अधिकार मिल पाया। क्या लोगों के घर तक न्याय, बंधुत्व की भावना पहुंच सकी।

गांधी प्रेमी विचारक उत्तम परमार ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकार देश की रीढ़ की हड्डी होते हैं, इनका स्वतंत्र रहना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि कोई सरकार आप पर कुछ थोप दे, और आप विरोध न कर सकें तो आप ने अपनी चेतना खो दी है।

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की यह पहल सराहनीय है। कार्यक्रम में देशभर के 20 से अधिक मीडिया संस्थानों के संपादक और 100 से ज्यादा जाने-मानें पत्रकार मौजूद रहे।

प्रोग्राम की शुरुआत साया बैंड ने दुष्यंत कुमार की रचनाओं की संगीतमय प्रस्तुति से की। प्रोफेसर आनंद प्रधान ने कहा कि पत्रकारिता लोगों की सेवा है, उसकी पहली लॉयल्टी नागरिकों के प्रति है। आज पत्रकारिता संस्थानों को क्रिटिकल थिंकिंग की जरूरत है। यह चुनौती है, जिस पर चर्चा की जानी चाहिए।

खबरें और भी हैं…