फ्लाइट में 2 डॉक्टरों ने बच्ची की जान बचाई: पीड़ित को दिल की जन्मजात बीमारी; एक डॉक्टर झारखंड सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेटरी

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडिगो का विमान रांची से दिल्ली जा रहा था। (फाइल फोटो)

इंडिगो फ्लाइट में 6 महीने के बीमार बच्ची को 2 डॉक्टरों ने बचाया। दरअसल, शनिवार यानी 30 सितंबर को इंडिगो का एक विमान रांची से दिल्ली जा रहा था। तभी क्रू मेंबर्स ने अनाउंस किया कि एक बच्ची को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। अगर यहां कोई डॉक्टर है तो उसकी मदद करे।

ये सुनते ही झारखंड के राज्यपाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. नितिन कुलकर्णी और रांची के आईएएस डॉ. मोजम्मिल फिरोज बच्चे को बचाने के लिए आगे आए।

फ्लाइट में मौजूद ऑक्सीजन की मदद से बच्चे का इलाज किया
डॉक्टरों ने बच्ची के पास पहुंचकर उनकी मां से बातचीत की। उसके बीमारी के बारे में पता लगाया। इसके बाद फ्लाइट में मौजूद ऑक्सीजन की मदद से बच्ची का इलाज किया। आईएएस अधिकारी नितिन कुलकर्णी ने बताया कि इलाज के बाद वह बच्ची नॉर्मल है। एक घंटे बाद जब फ्लाइट लैंड हुई तो मेडिकल टीम ने बच्चे को अपनी देखरेख में लिया और ऑक्सीजन सपोर्ट दिया।

बच्चे के इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे परिजन
बच्चे के माता-पिता झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले हैं। बच्ची जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित है। उसके ही इलाज के लिए ही फैमली दिल्ली जा रही थी। आईएएस अधिकारी नितिन कुलकर्णी ने कहा कि बच्चे के परिजन अपने साथ डेक्सोना इंजेक्शन (अस्थमा सहित कई बीमारियों में दिया जाता है) ले जा रहे थे जो बहुत मददगार साबित हुआ।

इंडिगो से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

अहमदाबाद-पटना इंडिगो फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़खानी

इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पटना पुलिस ने आरोपी पैसेंजर को हिरासत में लिया है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या – 6E 126 अहमदाबाद से पटना आ रही थी। फ्लाइट में सवार पैंसेंजर कमर रेयाज (25) क्रू मेंबर के साथ छेड़खानी करने लगा। पूरी खबर पढ़ें …

प्लेन का इमरजेंसी गेट खोलने लगा नशे में धुत पैसेंजर

असम के गुवाहाटी से त्रिपुरा के अगरतला जा रही इंडिगो फ्लाइट में पैसेंजर ने टेक ऑफ के बाद प्लेन के इमरजेंसी गेट को खोलने की कोशिश की। नशे में धुत पैसेंजर को साथी यात्रियों ने जैसे ही ऐसा करते देखा तो उसे वहां से हटाकर सीट पर बैठा दिया। पूरी खबर पढ़ें …

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने खोला फ्लाइट का इमरजेंसी गेट, माफी मांगी

10 दिसंबर 2022 को इंडिगो का प्लेन चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने के लिए रनवे पर खड़ा था। इसी दौरान भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने प्लेन का इमरजेंसी एग्जिट गेट खोल दिया था। एयरलाइन ने तेजस्वी सूर्या का नाम लिए बिना बताया था कि पैसेंजर ने इस गलती के लिए माफी मांग ली थी। सारे सिक्योरिटी चेक पूरा करने के बाद ही फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…