नागपुर में सड़कों से लेकर घरों तक पानी भरा: NDRF ने 6 लोगों का रेस्क्यू किया; मध्यप्रदेश-दिल्ली में मानसून का कोटा पूरा

नई दिल्ली27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को नागपुर के रामदासपेठ में कैनाल रोड पर पानी भर गया। बस-कार पानी में डूब गए।

जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु और राजस्थान से अरुणाचल प्रदेश तक बारिश हो रही है। नागपुर में गुरुवार से लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर गया है। शनिवार को अंबाझरी लेक एरिया में एनडीआरएफ की टीम ने छह लोगों का रेस्क्यू किया।

बिहार के 4 जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट है। सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। 24 सितंबर से बाद फिर से मौसम बदलने की संभावना है।

हालांकि, बिहार में अब तक औसत से 28% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून से 22 सितंबर तक बिहार में 938.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 671.4 मिमी बारिश ही हुई है।

मध्यप्रदेश और दिल्ली में मानसून ने अपना कोटा पूरा कर लिया है। मध्यप्रदेश में 1 सितंबर से 22 सितबंर तक औसत 923 मिमी बारिश होती थी। इसमें 927.5 मिमी बारिश हो चुकी है। दिल्ली में 531.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। 22 सितंबर तक 532.3 मिमी बरसात हो चुकी है।

यहां तेज बारिश होगी : राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा।

मानसून की तस्वीरें…

भोपाल-इंदौर हाईवे पर एक होटल में फंसे 6 कर्मचारियों का शुक्रवार को रेस्क्यू किया गया।

भोपाल-इंदौर हाईवे पर एक होटल में फंसे 6 कर्मचारियों का शुक्रवार को रेस्क्यू किया गया।

गुरुवार से लगातार बारिश के बाद भोपाल-बैरसिया रोड पर बने पुल पर पानी भर गया।

गुरुवार से लगातार बारिश के बाद भोपाल-बैरसिया रोड पर बने पुल पर पानी भर गया।

बिहार के समस्तीपुर में पिछले 24 घंटे से तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

बिहार के समस्तीपुर में पिछले 24 घंटे से तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश में 2 दिन और तेज बारिश का दौर; भोपाल-बैतूल समेत 16 जिलों में आज अलर्ट

भोपाल-बैरसिया रोड शुक्रवार को करीब साढ़े 4 घंटे बंद रहा था।

भोपाल-बैरसिया रोड शुक्रवार को करीब साढ़े 4 घंटे बंद रहा था।

दो मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। राजधानी भोपाल में शनिवार सुबह करीब 6 बजे तेज बारिश हुई। इससे पहले पिछले 24 घंटे में बैतूल, छतरपुर, शिवपुरी समेत 10 जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। गुरुवार देर रात हुई बारिश से कई नदी-नाले उफान पर आ गए। भोपाल में एक होटल में 6 फीट तक पानी भर गया। यहां से 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

पटना समेत 12 जिलों में झमाझम बारिश:4 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट; 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम

बिहार के 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट और 7 जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट और 7 जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में पिछले दो दिनों से मानसून मेहरबान है। कई जिलों में बारिश हो रही है। पटना, जमुई,सीवान, सुपौल, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सहरसा,समस्तीपुर, बेतिया, भोजपुर, दरभंगा में आज सुबह-सुबह बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में आज हेवी रेन का अलर्ट है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट: बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा में तेज बारिश, 2 से 3 डिग्री गिरा पारा

रायपुर में शनिवार सुबह भी हल्की बारिश हुई।

रायपुर में शनिवार सुबह भी हल्की बारिश हुई।

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, मुंगेली बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भारी बारिश का अनुमान है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

हरियाणा 45 शहरों में बारिश का यलो अलर्ट:40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

हरियाणा के सभी 22 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की भी संभावना है, इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। 1 जून से अब तक सूबे में 405 एमएम बारिश हो चुकी है, हालांकि सूबे में अगस्त और सितंबर में काफी कम बारिश हुई है, जिस कारण दोनों महीने सूखे की श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…