नई दिल्ली6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शाहनवाज पुणे पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ था और दिल्ली में रह रहा था। उसके ऊपर 3 लाख रुपए का इनाम था।
दिल्ली पुलिस ने NIA के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी शाहनवाज उर्फ शफी उज्जामा को गिरफ्तार किया है। उसके साथ दो और आतंकी भी गिरफ्तार किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने सोमवार सुबह इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शाहनवाज के ISIS मॉड्यूल यानी इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने का शक है। वह उत्तर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने साउथ-ईस्ट दिल्ली से रविवार रात शाहनवाज को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक केमिकल पदार्थ और IED बनाने में इस्तेमाल होने वाला मटेरियल मिला था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। शाहनवाज पुणे पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ था और दिल्ली में रह रहा था। उसके ऊपर 3 लाख रुपए का इनाम था।
पुलिस ने बताया कि शाहनवाज पेशे से इंजीनियर है। वह दिल्ली का ही रहने वाला है, लेकिन पुणे ISIS केस में शामिल होने के शक में उसे पुणे पुलिस ने हिरासत में रखा था। वह वहां से फरार होकर दिल्ली में छिपकर रह रहा था। यहां रहकर वह विदेशी हैंडलर्स से निर्देश ले रहा था और नॉर्थ इंडिया में आतंकी हमलों की प्लानिंग कर रहा था।