14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सोशल मीडिया पर गाय को गोली मारने का एक विभत्स वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय के सामने बंदूक ताने खड़ा एक युवक उसके सिर पर गोली मार देता है। इसके बाद दर्दनाक हालत में गाय तड़पते हुए जमीन पर गिर जाती है और उसकी नांक से खून बहने लगता है। इसके बाद शख्स गाय को एक गोली और मारता है, जिससे उसकी मौत हो जाती है।
- दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम मोहम्मद मुजाहिद इस्लाम है और ये केरल कांग्रेस का मीडिया प्रभारी है।
- मोहम्मद मुजाहिद इस्लाम ने राहुल गांधी की जीत के लिए गाय को मारकर उसकी बलि दी।
- आक्रोश जताते हुए इस वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर किया। वहीं, भास्कर की हेल्पलाइन न. पर भी हमें ये वीडियो जांच के लिए मिला।
एक वेरिफाइड यूजर ने लिखा- हर हाल में कांग्रेस का अंत करेंगे, ये प्रतिज्ञा है हमारी, लगता है कांग्रेस का अंत आ गया। कांग्रेस पार्टी ने हिंदुओ से नफरत की पराकाष्टा पार कर दी है। इस दरिंदे का नाम मोहम्मद मुजाहिद इस्लाम है और ये केरल कांग्रेस का मीडिया प्रभारी है। हिंदुओं से नफरत की इंतेहा ये है की राहुल गांधी के जीत के लिए इसने गाय की बलि गोली मार कर दी। दरिंदगी की यह कैसी पराकाष्ठा है।
- खुद को भाजपा नेता बताने वाले प्रविण अलाई नाम के वेरिफाइड यूजर ने भी वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर किया।
एक अन्य यूजर ने लिखा- इस दरिंदे का नाम मोहम्मद मुजाहिद इस्लाम है और ये केरल कांग्रेस का मीडिया प्रभारी है। हिन्दुओ से नफरत की इंतेहा ये है की राहुल गाँधी के जीत के लिए इसने गाय की बलि दे दिया गोली मार दी।
भास्कर हेल्पलाइन पर भी हमें यह वीडियो जांच के लिए मिला।
भास्कर हेल्पलाइन पर भेजे मैसेज का स्क्रीनशॉट।
वायरल वीडियो का सच….
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें वीडियो से जुड़ी खबर फ्री प्रेस जर्नल की वेबसाइट पर मिली। खबर का लिंक…
वेबसाइट पर मौजूद खबर का स्क्रीनशॉट।
वेबसाइट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो मणिपुर का है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले पर PETA (पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) ने प्रतिक्रिया दी। हमें खबर में मौजूद PETA इंडिया का एक ट्वीट भी मिला।
वायरल वीडियो का रिप्लाई करते हुए PETA ने लिखा- PETA इंडिया मणिपुर पुलिस की साइबर सेल टीम के साथ मिलकर इस मामले पर काम कर रही है। एक बार यह सुनिश्चित हो जाने पर हम संबंधित जिला पुलिस के साथ मिलकर एफआईआर दर्ज कराएंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है।
फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें-9201776050